गिरते मार्केट में शिखर पर पहुंचा ये शेयर, मुकुल अग्रवाल को एक दिन में ₹40000000 करोड़ का फायदा!
बाजार में यह कमजोरी उस खबर के बाद देखने को मिली, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की तरफ से आए संघर्ष खत्म करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. इससे मिडिल ईस्ट तनाव जल्दी खत्म होने की उम्मीद कमजोर हुई और स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज में सप्लाई बाधित होने की चिंता बढ़ गई.

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार दबाव में नजर आया. निफ्टी अहम 24,000 के स्तर के नीचे फिसल गया. बाजार में उतार-चढ़ाव भी तेजी से बढ़ा और इंडिया VIX करीब 9 प्रतिशत उछलकर 18 के ऊपर पहुंच गया. हालांकि, कमजोर बाजार के बीच Arman Financial Services Limited के शेयरों में जोरदार तेजी रही और शेयर अपने 52-वीक हाई पर पहुंच गए. इस तेजी के बाद बाजार के दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल को करीब 4 करोड़ का फायदा हुआ है.
52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंचा शेयर
सोमवार, 11 मई 2026 को Arman Financial Services का शेयर करीब 6 प्रतिशत चढ़कर 1874 रुपये पर पहुंच गया. इस तेजी के बाद यह 52 हफ्तों के नए हाई पर पहुंच गया. मई महीने में अब तक यह शेयर 24 प्रतिशत से ज्यादा उछल चुका है. अगर लंबे समय का प्रदर्शन देखें तो पिछले एक साल में शेयर ने करीब 30.19 प्रतिशत रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले 5 साल में यह स्टॉक 241 प्रतिशत तक चढ़ चुका है और निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है.
मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी पर बाजार की नजर
इस शेयर में दिग्गज निवेशक Mukul Mahavir Agrawal की भी मजबूत हिस्सेदारी है. कंपनी में उनके पास 3.80 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो करीब 4,00,000 शेयरों के बराबर है. इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII की हिस्सेदारी भी बढ़ी है. मार्च तिमाही में FII होल्डिंग 1.69 प्रतिशत से बढ़कर 2.61 प्रतिशत हो गई. सोमवार को शेयर में करीब 100 रुपये प्रति शेयर की तेजी आई. इसके चलते मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी की वैल्यू में एक ही दिन में करीब 4 करोड़ रुपये का अनुमानित फायदा हुआ.
क्या करती है कंपनी?
Arman Financial Services Limited एक नॉन-डिपॉजिट लेने वाली NBFC कंपनी है, जो RBI में रजिस्टर्ड है. कंपनी ने गुजरात से एसेट-बैक्ड फाइनेंस लेंडिंग के साथ कारोबार शुरू किया था. बाद में RBI ने माइक्रोफाइनेंस लेंडिंग के लिए NBFC-MFI कैटेगरी बनाई, जिसके बाद इसकी सब्सिडियरी Namra Finance Limited को 14 फरवरी 2013 को देश का पहला NBFC-MFI लाइसेंस मिला. इसके बाद मार्च 2017 में कंपनी ने MSME लोन सेगमेंट में भी एंट्री की और अब यह माइक्रोफाइनेंस और छोटे कारोबारों को लोन देने के बिजनेस में सक्रिय है.
बाजार में क्यों गिरावट?
बाजार में यह कमजोरी उस खबर के बाद देखने को मिली, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की तरफ से आए संघर्ष खत्म करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. इससे मिडिल ईस्ट तनाव जल्दी खत्म होने की उम्मीद कमजोर हुई और स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज में सप्लाई बाधित होने की चिंता बढ़ गई.
इसे भी पढ़ें- मोदी की एक अपील और बुरी तरह टूट गए ज्वेलरी स्टॉक्स! Titan-Kalyan Jewellers जैसे सभी दिग्गज धड़ाम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.