ये NBFC बांटेगी 1 पर 1 बोनस शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट तय होते ही उछला स्टॉक, कंपनी पर कर्ज ना के बराबर
नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी यानी NBFC, Bazel International ने बोनस शेयर का ऐलान किया है, इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया है. जिससे शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. निर्धारित समय तक शेयर रखने वाले पात्र निवेशकों को फ्री में अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. कम कर्ज और बढ़ती आय के चलते स्टॉक सुर्खियों में है.
Bonus Share: शेयर बाजार में आजकल एक स्मॉल कैप स्टॉक छाया हुआ है, जिसका नाम Bazel International Limited है. ये एक NBFC है. इसके शेयरों में 6 फरवरी, शुक्रवार को उछाल देखने को मिला. शेयर लगभग 6 फीसदी उछलकर 57.58 रुपये पर पहुंच गए. शेयरों में आई तेजी की वजह कंपनी की ओर से बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान करना है.
Bazel International कंपनी के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का फैसला किया है. कंपनी 1:1 यानी एक पर एक बोनस शेयर जारी करेगी. इसके के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी गई है. इस खबर के बाद स्टॉक करीब 6 प्रतिशत उछलकर इंट्राडे हाई 59.88 रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव 56.49 रुपये से काफी ऊपर है. हालांकि बाद में मुनाफावसूली के चलते शेयर 57.95 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा.
क्या है रिकॉर्ड डेट?
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 13 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, वे बोनस शेयर पाने के पात्र होंगे. बोनस शेयरों का अलॉटमेंट 16 फरवरी 2026 को किया जाएगा. बोनस इश्यू 1:1 रेशियो में होगा. इसका मतलब है कि हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त फ्री शेयर मिलेगा. उदाहरण के तौर पर, यदि किसी निवेशक के पास 1,000 शेयर हैं, तो उसे 1,000 बोनस शेयर और मिलेंगे, जिससे कुल होल्डिंग 2,000 शेयर हो जाएगी. इससे निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ेगी और स्टॉक में लिक्विडिटी भी मजबूत हो सकती है.
वित्तीय प्रदर्शन
तिमाही नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी की आय में अच्छी बढ़त दर्ज हुई है. Q2 FY25 में 0.83 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बढ़कर Q2 FY26 में 1.14 करोड़ रुपये हो गया, जो करीब 37 प्रतिशत की ग्रोथ दर्शाता है. हालांकि नेट प्रॉफिट 0.65 करोड़ रुपये से घटकर 0.31 करोड़ रुपये रह गया, यानी मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है. कंपनी का ROCE 3.78 प्रतिशत और ROE 2.04 प्रतिशत है. EPS 8.16 रुपये और डेब्ट-टू-इक्विटी रेशियो 0.39 है. यानी कंपनी पर कर्ज लगभग ना के बराबर है.
यह भी पढ़ें: 2067% का रिटर्न, 23758 का ऑर्डर बुक, अब ये डिफेंस कंपनी दे रही ₹7.50 का अंतरिम डिविडेंड, Q3 नतीजे रहे दमदार
कंपनी का कारोबार
कंपनी प्रोफाइल की बात करें तो Bazel International Limited एक RBI-रजिस्टर्ड NBFC है. यह शेयर ट्रेडिंग, निवेश, बिजनेस लोन, वर्किंग कैपिटल फाइनेंस, पर्सनल लोन और वर्चुअल CFO जैसी सर्विस देती है. कंपनी दिल्ली से अपने ऑपरेशन चलाती है और कॉर्पोरेट व ट्रेडर्स को कस्टमाइज्ड फाइनेंशियल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सिगरेट कंपनियों के शेयर 11% तक उछले, टैक्स बढ़ने के बावजूद निवेशकों का भरोसा बरकरार; जानें तेजी की वजह
Closing Bell: देर से आई खरीदारी ने बाजार को उठाया, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद; जानें- मार्केट में क्यों आई तेजी
CarTrade समेत इस स्टॉक में मची हलचल, एक में बढ़ा FII का भरोसा, दूसरे से DII ने बनाई दूरी
IOC शेयर में आज गिरावट जारी, 6 महीने में 23% रिटर्न, दमदार कमाई के बाद क्या अब भी है कमाई का मौका?
