गिरते बाजार में इस शेयर का कमाल! 5 साल में दे चुका 4900% का रिटर्न, भाव 100₹ से कम; रखें नजर
पिछले 6 महीनों में शेयर में 42 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. वहीं एक साल में यह करीब 33 फीसदी टूटा है. हालांकि लंबी अवधि में शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 3 साल में शेयर करीब 167 फीसदी चढ़ा है, जबकि 5 साल में इसमें 4,908 फीसदी की जबरदस्त तेजी आई है.

Multibagger Stock : शुक्रवार को कमजोर बाजार के बावजूद स्मॉलकैप कंपनी MIC Electronics के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. मजबूत खरीदारी और भारी वॉल्यूम के दम पर शेयर 9 फीसदी से ज्यादा उछल गया. BSE पर MIC Electronics का शेयर 9.63 फीसदी चढ़कर 57.60 रुपये तक पहुंच गया. शेयर में तेजी के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी मजबूत रहा. 8 मई को कंपनी के करीब 1 करोड़ इक्विटी शेयरों में कारोबार हुआ. इसके मुकाबले पिछले एक हफ्ते का औसत वॉल्यूम करीब 46 लाख शेयर और एक महीने का औसत वॉल्यूम करीब 23 लाख शेयर रहा था. यानी शेयर में सामान्य से काफी ज्यादा खरीदारी देखने को मिली.
Indian Railways प्रोजेक्ट बना बड़ा ट्रिगर
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने Indian Railways के लिए IPIS v2.0 डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. कंपनी के मुताबिक प्रोजेक्ट तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है और हार्डवेयर, फर्मवेयर तथा Network Management System यानी NMS सॉफ्टवेयर पर अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं. MIC Electronics ने कहा कि प्रोजेक्ट के सभी बड़े डेवलपमेंट एरिया में अच्छी प्रगति हुई है और अब यह प्रोडक्ट डिलीवरी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?
हालिया तेजी के बावजूद MIC Electronics का शेयर इस साल अब तक करीब 20 फीसदी गिर चुका है. पिछले 6 महीनों में शेयर में 42 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. वहीं एक साल में यह करीब 33 फीसदी टूटा है. हालांकि लंबी अवधि में शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 3 साल में शेयर करीब 167 फीसदी चढ़ा है, जबकि 5 साल में इसमें 4,908 फीसदी की जबरदस्त तेजी आई है.
अभी शेयर कहां ट्रेड कर रहा है?
सुबह करीब 11:39 बजे MIC Electronics का शेयर 6.5 फीसदी की तेजी के साथ 55.96 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 29 फीसदी चढ़ चुका है. वहीं पिछले तीन महीनों में इसमें 39 फीसदी की तेजी आई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,346 करोड़ रुपये है. हालांकि शेयर अभी भी अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 32 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- इन स्टॉक्स में मौका! 5 साल के औसत PE से नीचे ट्रेड कर रहे शेयर, अलग-अलग सेक्टर की हैं कंपनियां
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.