TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

28 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों

28 मई 2026 को बकरीद के मौके पर देश के प्रमुख वित्तीय बाजार बंद रहेंगे. BSE और NSE में पूरे दिन ट्रेडिंग नहीं होगी, जबकि MCX पर भी कारोबार बंद रहेगा. इस कारण निवेशक और ट्रेडर्स किसी तरह की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे.

trading holiday Image Credit: Money9

Trading Holiday on Bakrid: अगले हफ्ते 28 मई 2026 यानी गुरुवार को बकरीद के मौके पर देश के वित्तीय बाजारों में कारोबार नहीं होगा. इस दिन शेयर बाजार यानी BSE और NSE के साथ-साथ कमोडिटी एक्सचेंज MCX भी बंद रहेगा. ऐसे में निवेशक और ट्रेडर्स किसी तरह की खरीद-फरोख्त नहीं कर पाएंगे. इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव्स और कमोडिटी सेगमेंट में किसी प्रकार की ट्रेडिंग नहीं की जाएगी. बाजार बंद रहने के कारण निवेशकों और ट्रेडर्स को अपने सौदों की योजना पहले से बनानी होगी.


28 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार

28 मई 2026, गुरुवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा. इस दिन देशभर में धार्मिक उत्सव और सार्वजनिक अवकाश होने के कारण बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में किसी प्रकार का ट्रेडिंग नहीं होगी. निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए यह एक महत्वपूर्ण छुट्टी मानी जाती है, इसलिए इक्विटी, डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट्स में कारोबार पूरी तरह स्थगित रहेगा.

2026 में इतने दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार

तारीखदिनछुट्टीशेयर बाजार बंद
28-मई-2026गुरुवारबकरीदबंद
26-जून-2026शुक्रवारमुहर्रमबंद
14-सितंबर-2026सोमवारगणेश चतुर्थीबंद
02-अक्टूबर-2026शुक्रवारमहात्मा गांधी जयंतीबंद
20-अक्टूबर-2026मंगलवारदशहराबंद
10-नवंबर-2026मंगलवारदिवाली-बलिप्रतिपदाबंद
24-नवंबर-2026मंगलवारप्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देवबंद
25-दिसंबर-2026शुक्रवारक्रिसमसबंद
Source – NSE

MCX पर भी नहीं होगी ट्रेडिंग

28 मई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी ट्रेडिंग बंद रहेगी. इस दिन कमोडिटी बाजार में सुबह और शाम दोनों सत्रों में कारोबार नहीं होगा. सोना, चांदी, कच्चा तेल और अन्य कमोडिटी में ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है. बकरीद के कारण देशभर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिसकी वजह से वित्तीय बाजारों में भी गतिविधियां पूरी तरह थमी रहेंगी.

यह भी पढ़ें: हर शेयर पर ₹506 का डिविडेंड दे रही है यह कंपनी, एक हफ्ते में 7% उछले स्टॉक, चेक करें रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.