IT इंडेक्स टूटा, फिर भी DIIs ने इन 3 शेयरों में की ताबड़तोड़ खरीदारी; जानें लिस्ट में कौन है हॉट पिक?
IT सेक्टर में कमजोरी के बावजूद DIIs की खरीदारी यह दिखाती है कि घरेलू निवेशकों को चुनिंदा IT कंपनियों के लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर भरोसा बना हुआ है. खासकर AI, डिजिटल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है.
भारतीय IT सेक्टर पिछले कुछ समय से भारी दबाव में है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान IT शेयरों में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की है. ग्लोबल टेक्नोलॉजी खर्च में सुस्ती, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की तरफ तेजी से बढ़ता रुझान और कंपनियों द्वारा AI ऑटोमेशन के लिए बजट शिफ्ट करने से IT सेक्टर को लेकर निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है.
इसी वजह से Nifty IT Index साल 2026 की शुरुआत से अब तक 24.2 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है. वहीं पिछले एक साल में इंडेक्स में करीब 22 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि जहां FIIs लगातार बिकवाली कर रहे हैं, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कुछ चुनिंदा IT शेयरों में जमकर खरीदारी की है. आइए जानते हैं ऐसे 3 IT शेयरों के बारे में जिनमें DIIs ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.
Mastek
- AI पूरे IT सेक्टर को बदल रहा है और Mastek इस बदलाव का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है. कंपनी अपने क्लाइंट्स को AI-आधारित टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल सॉल्यूशंस दे रही है. Mastek भले ही सबसे चर्चित IT कंपनियों में शामिल न हो, लेकिन इसके क्लाइंट्स में Oracle, Salesforce, AWS और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं.
- जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान DIIs ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 6.4 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 19.02 फीसदी कर ली.
- शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.41 फीसदी गिरकर 1,635.2 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 5.5 फीसदी चढ़ा है, लेकिन पिछले एक साल में इसमें करीब 29.91 फीसदी की गिरावट आई है.
Hexaware Technologies
- Hexaware Technologies डिजिटल टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी है. कंपनी RapidX और Tensai जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए बिजनेस को डिजिटल प्रोडक्ट डेवलपमेंट और कस्टम सॉफ्टवेयर सेवाएं देती है. कंपनी AI और मशीन लर्निंग की मदद से डेटा को बिजनेस इनसाइट्स में बदलने का काम करती है.
- Q4FY26 में DIIs ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 3.73 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 15.04 फीसदी कर ली.
- शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2.22 फीसदी की तेजी के साथ 514.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 6.18 फीसदी चढ़ा है. हालांकि पिछले एक साल में इसमें 35.35 फीसदी की गिरावट आई है.
Infosys
- भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी Infosys भी DIIs की पसंदीदा IT कंपनियों में शामिल रही. जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान DIIs ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 2.1 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 43.2 फीसदी कर ली.
- शुक्रवार को Infosys का शेयर 0.57 फीसदी गिरकर 1,174.5 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 4.96 फीसदी चढ़ा है, लेकिन पिछले एक साल में इसमें 24.94 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.
इसे भी पढ़ें- बंपर डिविडेंड: इस कंपनी ने किया ₹506 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, स्टॉक में हलचल; जानें रिकॉर्ड डेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
US-Iran बातचीत से टूटा कच्चा तेल, Brent 100 डॉलर के नीचे, Gift Nifty में तूफानी तेजी; क्या खुलते ही दौड़ेगा बाजार?
Stocks to Watch : Suzlon Energy, Groww, NTPC समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, ट्रेडिंग के दौरान दिखेगी हलचल!
इन 3 शेयरों में दिख रहा तेजी का दम, एक्सपर्ट ने दिए 735 रुपये से 3000 रुपये तक के टारगेट, जानें डिटेल
