इस हफ्ते इन 6 शेयरों से हो सकती है कमाई, कंपनियां देंगी बोनस और डिविडेंड, जानें डिटेल
इस हफ्ते शेयर बाजार में कई कंपनियों के कॉरपोरेट एक्शन होने वाले हैं. BSE के अनुसार Metropolis Healthcare, 5paisa Capital, DIC India, Banco Products India, Maha Rashtra Apex Corporation और Mishra Dhatu Nigam के शेयर एक्स डेट पर ट्रेड करेंगे.
Corporate Action: इस हफ्ते शेयर बाजार में कई कंपनियों के कॉरपोरेट एक्शन होने वाले हैं. छह कंपनियों के शेयर इस सप्ताह एक्स डेट पर ट्रेड करेंगे. इन कॉरपोरेट एक्शन में डिविडेंड, बोनस शेयर और राइट्स इश्यू शामिल हैं. जिन कंपनियों पर निवेशकों की नजर रहेगी उनमें Metropolis Healthcare, 5paisa Capital, DIC India, Banco Products India, Maha Rashtra Apex Corporation और Mishra Dhatu Nigam शामिल हैं. इन कंपनियों ने रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है. .
Metropolis Healthcare देगी बोनस शेयर
डायग्नोस्टिक चेन कंपनी Metropolis Healthcare अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है. कंपनी ने तीन के बदले एक बोनस शेयर देने की घोषणा की है. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास 3000 शेयर होंगे उन्हें एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा. इस बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट 20 मार्च तय की गई है. रिकॉर्ड डेट के दिन जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे वही इस बोनस के हकदार होंगे.
Banco Products देगी 8 रुपये का डिविडेंड
इंजन गैस्केट और हीट शील्ड बनाने वाली कंपनी Banco Products India ने निवेशकों के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 26 के लिए प्रति शेयर 8 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी ने 19 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय किया है. इसका पेमेंट 25 मार्च या उसके बाद किया जाएगा. जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट तक शेयर होंगे उन्हें डिविडेंड मिलेगा.
Mishra Dhatu Nigam का अंतरिम डिविडेंड
सरकारी डिफेंस सेक्टर की कंपनी Mishra Dhatu Nigam भी अपने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड दे रही है. कंपनी ने प्रति शेयर 0.85 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 19 मार्च तय की गई है. जबकि इसका एक्स डेट 18 मार्च रहेगा. यानी 18 मार्च से पहले शेयर खरीदने वाले निवेशक ही डिविडेंड के पात्र होंगे.
इन कंपनियों में राइट्स इश्यू भी
इस हफ्ते कुछ कंपनियां राइट्स इश्यू भी ला रही हैं. 5paisa Capital के शेयर 17 मार्च को राइट्स इश्यू के लिए एक्स डेट पर ट्रेड करेंगे. वहीं Maha Rashtra Apex Corporation के शेयर 20 मार्च को एक्स डेट पर रहेंगे. राइट्स इश्यू के जरिये कंपनियां मौजूदा निवेशकों को तय कीमत पर नए शेयर खरीदने का मौका देती हैं.
ये भी पढ़ें- 16 मार्च को Jindal Stainless, IndiGo, GMR Airports समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगी हलचल!
DIC India और V2 Retail से जुड़ी खबर
DIC India के शेयर 16 मार्च को अंतिम डिविडेंड 3 रुपये के लिए एक्स डेट पर ट्रेड करेंगे. इसके अलावा V2 Retail ने भी शेयरधारकों के लिए स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है. कंपनी ने एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटने का फैसला किया है. यानी 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयर में बदल जाएगा. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 26 मार्च तय की गई है.
