इन 3 शेयरों में दिख रहा दम, एक्सपर्ट ने कहा सोमवार को खरीदो, जानें टारगेट और स्टॉप लॉस
Choice Broking के टेक्निकल एनालिस्ट Hitesh Tailor ने Timken India, PNB Housing Finance और Graphite India शेयरों में तेजी की संभावना जताई है. एक्सपर्ट के मुताबिक Timken India का टारगेट 3950 रुपये, PNB Housing Finance का 1190 रुपये और Graphite India का 825 रुपये रखा गया है.
Stock Target Price: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर 8 मई के दिन देखने को मिला. कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के चलते बाजार लाल निशान में बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 516.33 अंक यानी 0.66 फीसदी गिरकर 77,328.19 पर और निफ्टी 150.50 अंक यानी 0.62 फीसदी टूटकर 24,176.15 पर बंद हुआ. सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग शेयरों में दिखा, जिससे NIFTY BANK इंडेक्स 736.85 अंक यानी 1.31 फीसदी गिरकर 55,310.55 पर पहुंच गया. मिडकैप और छोटे शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली.
इस उतार- चढ़ाव के बीच कुछ स्टॉक्स मजबूत तकनीकी संकेत दे रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट Hitesh Tailor ने ऐसे तीन शेयर चुने हैं जिनमें आने वाले समय में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. इनमें Timken India, PNB Housing Finance और Graphite India शामिल हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक इन शेयरों में मजबूत ब्रेकआउट और बुलिश ट्रेंड दिखाई दे रहा है. साथ ही वॉल्यूम और टेक्निकल इंडिकेटर्स भी तेजी का संकेत दे रहे हैं. ऐसे में निवेशक इन शेयरों पर नजर रख सकते हैं.
| शेयर का नाम | खरीदारी स्तर | स्टॉप लॉस | टारगेट प्राइस |
|---|---|---|---|
| Timken India | ₹3595 | ₹3415 | ₹3950 |
| PNB Housing Finance | ₹1091.20 | ₹1035 | ₹1190 |
| Graphite India | ₹751.75 | ₹715 | ₹825 |
Timken India
Timken India का शेयर 3595 रुपये के आसपास मजबूत तेजी दिखा रहा है. स्टॉक ने अपने पुराने रेजिस्टेंस लेवल को पार कर लिया है, जिससे इसमें नई खरीदारी देखने को मिली है. एक्सपर्ट के मुताबिक शेयर डेली और वीकली चार्ट पर मजबूत नजर आ रहा है. RSI इंडिकेटर भी तेजी का संकेत दे रहा है. निवेशकों को 3595 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी गई है. इसका स्टॉप लॉस 3415 रुपये रखा गया है, जबकि ऊपर में 3950 रुपये तक का टारगेट दिया गया है.
PNB Housing Finance
PNB Housing Finance के शेयर में राउंडिंग बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट देखने को मिला है. यह संकेत देता है कि शेयर में ट्रेंड रिवर्सल हो सकता है. शेयर में तेजी के साथ वॉल्यूम भी बढा है, जिससे खरीदारी की मजबूती दिख रही है. स्टॉक अपने ब्रेकआउट लेवल के ऊपर बना हुआ है और गिरती ट्रेंडलाइन रेजिस्टेंस को भी पार कर चुका है. एक्सपर्ट ने 1091 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इसका स्टॉप लॉस 1035 रुपये और टारगेट 1190 रुपये रखा गया है.
Graphite India
Graphite India के शेयर में लगातार Higher High और Higher Low का पैटर्न बन रहा है. यह शेयर में मजबूत तेजी का संकेत माना जाता है. स्टॉक अपने सभी प्रमुख EMA लेवल के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे इसका बुलिश ट्रेंड मजबूत बना हुआ है. ऊपरी स्तरों पर भी शेयर में खरीदारी देखने को मिल रही है. एक्सपर्ट के अनुसार निवेशक 751 रुपये के आसपास खरीदारी कर सकते हैं. इसका स्टॉप लॉस 715 रुपये और टारगेट 825 रुपये तय किया गया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks to Watch : Suzlon Energy, Groww, NTPC समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, ट्रेडिंग के दौरान दिखेगी हलचल!
इन 3 शेयरों में दिख रहा तेजी का दम, एक्सपर्ट ने दिए 735 रुपये से 3000 रुपये तक के टारगेट, जानें डिटेल
अगर पिछले सालों में ITR फाइल करना भूल गए हैं तो घबराएं नहीं, अब भी बचा है यह विकल्प
