टोबैको टैक्स लागू होते ही टूटने लगे हैं Tobacco Stocks, 5% तक लुढ़के, ITC, Godfrey Phillips पर सबसे ज्यादा दबाव
नई एक्साइज ड्यूटी लागू होते ही सिगरेट कंपनियों के शेयरों पर दबाव साफ दिखा. ITC, Godfrey Phillips और VST Industries में 2 से 5.5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि कीमतें बढ़ने से मांग और मार्जिन पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है.
सिगरेट पर टैक्स बढ़ने का असर सोमवार को शेयर बाजार में साफ दिखा. जैसे ही नई एक्साइज ड्यूटी लागू हुई, वैसे ही सिगरेट कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आ गई. निवेशकों को डर है कि कीमतें बढ़ने से मांग पर असर पड़ेगा और कंपनियों के मुनाफे पर दबाव आएगा. इसी चिंता के बीच ITC, गॉडफ्रे फिलिप्स और VST इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली.
ITC, Godfrey Phillips और VST Industries कितना टूटे
नई टैक्स व्यवस्था लागू होने के बाद ITC, Godfrey Phillips और VST Industries के शेयरों में 2 से 5.5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. गॉडफ्रे फिलिप्स सबसे ज्यादा नुकसान में रहा और इसका शेयर 5.5 फीसदी टूटकर 1,885 रुपये के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया. वहीं VST Industries का शेयर 2.6 फीसदी और ITC का शेयर 2.2 फीसदी गिरा. बजट वाले खास ट्रेडिंग सेशन में ही इन शेयरों में करीब 4 फीसदी की गिरावट आ चुकी थी और बीते एक महीने में ITC का शेयर करीब 23 फीसदी टूट चुका है.
यह भी पढ़ें: सिगरेट की लंबाई से तय होगा टैक्स, कल से महंगे हो जाएंगे तंबाकू प्रोडक्ट, जानिए आपके जेब पर पड़ेगा कितना असर
नई टैक्स व्यवस्था से क्यों बढ़ी चिंता
सरकार ने 1 फरवरी 2026 से सिगरेट पर नया टैक्स ढांचा लागू किया है. इसके तहत प्रति 1,000 सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी 2,050 रुपये से 8,500 रुपये के बीच तय की गई है, जबकि GST की दर 40 फीसदी रखी गई है. इस बदलाव के बाद बाजार में सिगरेट की कीमतें 10 स्टिक के एक पैक पर 22 से 25 रुपये तक बढ़ गई हैं. इससे कुल टैक्स बोझ काफी बढ़ गया है, जो मांग में गिरावट और अवैध कारोबार बढ़ने की आशंका पैदा कर रहा है.
बजट को कितना समझ पाएं आप, इस क्विज से जानें – https://www.money9live.com/budget-quiz
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस सरकारी कंपनी का मुनाफा 68 फीसदी बढ़ा, 1549 करोड़ रुपये पहुंचा आंकड़ा; 21 पैसे डिविडेंड का ऐलान
वोडाफोन को कैसे हुआ 51970 करोड़ का बंपर प्रॉफिट, जानें क्या है इनसाइ़़ड स्टोरी; शेयर पर रखें नजर
न AI का शोर, न डिफेंस का क्रेज… फिर भी छोटे शहरों के दम पर चुपचाप दौड़ रहे ये शेयर; निवेशक रखें नजर
