चंद्रयान और आदित्य L1 के बाद अब निवेशकों की नजर, क्या ये 3 स्पेस स्टॉक्स करा सकते हैं मालामाल?
चंद्रयान-3, आदित्य L1 और निजी स्पेस कंपनियों की बढ़ती भागीदारी के बाद अब निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर है जो इस स्पेस इकोनॉमी का अहम हिस्सा हैं. सरकार भी अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी निवेश के लिए खोल रही है, जिससे आने वाले वर्षों में इस उद्योग में बड़े अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

3 Space Stocks: भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहा है. चंद्रयान-3, आदित्य L1 और निजी स्पेस कंपनियों की बढ़ती भागीदारी के बाद अब निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर है जो इस स्पेस इकोनॉमी का अहम हिस्सा हैं. सरकार भी अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी निवेश के लिए खोल रही है, जिससे आने वाले वर्षों में इस उद्योग में बड़े अवसर पैदा होने की उम्मीद है.
भारत की स्पेस इकोनॉमी अगले दशक में कई गुना बढ़ सकती है. ऐसे में कुछ भारतीय कंपनियां पहले से ही ISRO और रक्षा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. इनमें Data Patterns, Mishra Dhatu Nigam (MIDHANI) और Astra Microwave जैसे नाम शामिल हैं. ये कंपनियां सैटेलाइट, रडार, स्पेशल मटेरियल और स्पेस कम्युनिकेशन सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम कर रही हैं.
Data Patterns
- Data Patterns भारत के स्पेस और डिफेंस सेक्टर की महत्वपूर्ण कंपनियों में शामिल है.
- कंपनी ISRO के लिए सैटेलाइट सिस्टम, ग्राउंड स्टेशन, लॉन्च व्हीकल टेस्ट सिस्टम और लॉन्च पैड ऑटोमेशन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है.
- पिछले 5 वर्षों में कंपनी की बिक्री 35 प्रतिशत CAGR और मुनाफा 60 प्रतिशत CAGR की दर से बढ़ा है.
- कंपनी का ऑर्डर बुक 1,870 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है.
- अगले 24 महीनों में 2,000 से 3,000 करोड़ रुपये की नई ऑर्डर पाइपलाइन मौजूद है.
Mishra Dhatu Nigam
- Mishra Dhatu Nigam केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी है.
- यह सुपर अलॉय, टाइटेनियम और विशेष स्टील जैसे उत्पाद बनाती है, जिनका उपयोग रक्षा और अंतरिक्ष कार्यक्रमों में होता है.
- कंपनी ने आदित्य L1 और चंद्रयान-3 मिशन के लिए महत्वपूर्ण सामग्री उपलब्ध कराई थी.
- वर्तमान में इसकी लगभग 40 प्रतिशत आय स्पेस सेक्टर से आती है.
- कंपनी का ऑर्डर बुक 2,220 करोड़ रुपये का है, जिससे आने वाले 15 से 18 महीनों के लिए अच्छी रेवेन्यू मिलती है.
Astra Microwave
- Astra Microwave Products रक्षा और स्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है.
- कंपनी पिछले 25 वर्षों से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा रही है.
- यह सैटेलाइट और लॉन्च व्हीकल के लिए RF और माइक्रोवेव सिस्टम उपलब्ध कराती है.
- कंपनी ने हाल ही में Astra Space Technologies नामक सहायक कंपनी बनाई है, जो छोटे सैटेलाइट के डिजाइन और निर्माण पर काम कर रही है.
- कंपनी का ऑर्डर बुक 2,230 करोड़ रुपये का है.
- पिछले 5 वर्षों में इसकी बिक्री 18 प्रतिशत और मुनाफा 28 प्रतिशत CAGR से बढ़ा है.
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
भारत का स्पेस सेक्टर अभी विकास के शुरुआती चरण में है, लेकिन इसमें लंबी अवधि के बड़े अवसर दिखाई दे रहे हैं. Data Patterns, MIDHANI और Astra Microwave जैसी कंपनियां पहले से ही इस क्षेत्र में मजबूत मौजूदगी रखती हैं. हालांकि स्पेस सेक्टर में निवेश लंबी अवधि का खेल माना जाता है. प्रोजेक्ट पूरे होने में समय लगता है और जोखिम भी मौजूद रहते हैं. इसलिए निवेशकों को निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल, ऑर्डर बुक और वैल्यूएशन का अच्छी तरह अध्ययन करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 64% सस्ता मिल रहा मुकुल अग्रवाल का यह स्टॉक, 1 महीने में 74% उछला शेयर, अब 3 हिस्सों में बंटेगी कंपनी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.