भारत में बढ़ा ट्रैवल बूम… लेकिन असली कमाई एयरलाइंस नहीं इन 3 स्टॉक्स में? प्रॉफिट 54% तक उछला
अब लोग छोटी-छोटी और जल्दी ट्रिप करना पसंद कर रहे हैं. वियतनाम, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में भारतीयों की यात्रा तेजी से बढ़ी है. भारत में भी उदयपुर, जोधपुर और श्रीनगर जैसे शहरों में ट्रैवल बढ़ा है. इसका सीधा फायदा उन कंपनियों को मिल रहा है जो ऑनलाइन बुकिंग का काम करती हैं.
Travel Stocks: भारत में लोग अब पहले से ज्यादा घूमने-फिरने लगे हैं. विदेश यात्रा हो या देश के अंदर ट्रिप, हर जगह लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में करीब 3.3 करोड़ भारतीय विदेश गए, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. लेकिन इस बढ़ती यात्रा का फायदा सिर्फ एयरलाइंस या होटल कंपनियों को ही नहीं मिल रहा. असली फायदा उन डिजिटल प्लेटफॉर्म कंपनियों को मिल रहा है, जिनके जरिए लोग टिकट और होटल बुक करते हैं. ये कंपनियां खुद फ्लाइट या होटल नहीं चलातीं, लेकिन पूरी बुकिंग इन्हीं के जरिए होती है. जैसे-जैसे लोग ज्यादा ट्रैवल कर रहे हैं, इन कंपनियों का कारोबार भी बढ़ रहा है.
ट्रैवल बढ़ा, डिजिटल प्लेटफॉर्म बने असली खिलाड़ी
अब लोग छोटी-छोटी और जल्दी ट्रिप करना पसंद कर रहे हैं. वियतनाम, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में भारतीयों की यात्रा तेजी से बढ़ी है. भारत में भी उदयपुर, जोधपुर और श्रीनगर जैसे शहरों में ट्रैवल बढ़ा है. इसका सीधा फायदा उन कंपनियों को मिल रहा है जो ऑनलाइन बुकिंग का काम करती हैं.
Easy Trip Planners
Easy Trip Planners का कारोबार बढ़ रहा है, लेकिन मुनाफा कम हुआ है. कंपनी की कमाई 151.7 करोड़ रुपये रही, जो थोड़ी बढ़ी है. लेकिन मुनाफा 90 प्रतिशत गिरकर सिर्फ 3.4 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि होटल और छुट्टियों की बुकिंग में 84 प्रतिशत की तेजी आई है. कंपनी अब विदेशों में भी अपना कारोबार बढ़ा रही है.
Ixigo
Le Travenues Technology ने अच्छा प्रदर्शन किया है. कंपनी की कमाई 317.6 करोड़ रुपये रही, जो 31 प्रतिशत बढ़ी है. मुनाफा 54 प्रतिशत बढ़कर 24 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी को छोटे शहरों से ज्यादा ग्राहक मिल रहे हैं. साथ ही इंटरनेशनल बुकिंग भी तेजी से बढ़ रही है.
TBO Tek
TBO Tek ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी की कमाई 784 करोड़ रुपये रही, जो 85 प्रतिशत बढ़ी है. मुनाफा 54 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने अमेरिका में अपना बिजनेस बढ़ाया है और नए पार्टनर भी जोड़े हैं.
डेटा सोर्स: Groww, FE
यह भी पढ़ें: जानें Jewar Airport से कब शुरू होंगी उड़ाने, फ्लाइट टिकट कब से होगी बुक, किन शहरों को सीधी कनेक्टिविटी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
