TVS vs Bajaj vs Hero: Q3FY26 में किस दोपहिया कंपनी ने मारी बाजी, जानें सेल्स और फाइनेंशियल आंकड़ें

दिसंबर 2025 तिमाही में दोपहिया कंपनियों की रेस में TVS Motor ने सबसे तेज ग्रोथ दिखाई. कंपनी की बिक्री 27.5%, रेवेन्यू 37% और मुनाफा 52% बढ़ा. वहीं, Bajaj Auto का मुनाफा सबसे ज्यादा रहा, जबकि Hero MotoCorp ने मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की. एक्सपोर्ट, EV और बेहतर रियलाइजेशन सेक्टर की ग्रोथ के प्रमुख ड्राइवर बने.

दोपहिया शेयर Image Credit: canva

दिसंबर 2025 तिमाही (Q3FY26) में दोपहिया कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली जहां मजबूत फेस्टिव सीजन सेल्स, एक्सपोर्ट डिमांड और बेहतर रियलाइजेशन ने कंपनियों के प्रदर्शन को सहारा दिया. वहीं, जीएसटी में कटौती (350cc तक की बाइक्स पर 28% से 18%) और ऑटो लोन पर कम ब्याज दरों ने भी मांग को बढ़ावा दिया. इस दौरान TVS Motor, Bajaj Auto और Hero MotoCorp तीनों दोपहिया कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन डेटा के आधार पर TVS Motor आगे निकलती नजर आई. आइये Q3FY26 के आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

सेल्स और रेवेन्यू में TVS की बढ़त

TVS Motor Company ने Q3FY26 में वाहन बिक्री में सालाना आधार पर 27.5% की तेज बढ़त दर्ज की और कुल 15.44 लाख यूनिट्स बेचीं. कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 37.1% बढ़कर 12,476 करोड़ रुपये पहुंच गया जबकि प्रति वाहन रियलाइजेशन 7.6% बढ़कर 80,780 रुपये रहा. कंपनी का शुद्ध मुनाफा 52% बढ़कर 940.4 करोड़ रुपये हो गया और इसका ROE 30.6% रहा.

Hero MotoCorp का वॉल्यूम मजबूत

Q3 में Hero MotoCorp की बिक्री 15.9% बढ़कर 16.97 लाख यूनिट्स रही. कंपनी का रेवेन्यू 20.7% बढ़कर 12,328 करोड़ रुपये और प्रति वाहन रियलाइजेशन 72,645 रुपये रहा. कंपनी का नेट प्रॉफिट 12.1% बढ़कर 1,348.6 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का ROE 23.8% रहा.

Bajaj Auto का मुनाफा सबसे ज्यादा

दिसंबर तिमाही में Bajaj Auto की बिक्री 9.5% बढ़कर 13.41 लाख यूनिट्स रही, लेकिन एक्सपोर्ट डिमांड के चलते रेवेन्यू 18.9% बढ़कर 15,220 करोड़ रुपये पहुंच गया. प्रति वाहन रियलाइजेशन 8.7% बढ़कर 1.13 लाख रुपये रहा. कंपनी का शुद्ध मुनाफा 18.7% बढ़कर 2,502.8 करोड़ रुपये हुआ और ROE 28.5% रहा.

EV और एक्सपोर्ट बने ग्रोथ ड्राइवर

TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की बिक्री 40% बढ़कर 1.06 लाख यूनिट्स रही. Bajaj के एक्सपोर्ट 18.3% बढ़े, जबकि Hero को 100–125cc सेगमेंट और नए मॉडल्स से सपोर्ट मिला.

वैल्यूएशन और आउटलुक

TVS का P/E 50.9x, Bajaj Auto 29x और Hero MotoCorp 22.8x पर ट्रेड कर रहे हैं. इनपुट कॉस्ट (स्टील, कॉपर) में बढ़ोतरी आगे चुनौती बन सकती है, लेकिन नए लॉन्च और एक्सपोर्ट ग्रोथ से सेक्टर में तेजी बनी रह सकती है.

इसे भी पढ़ें: जनवरी में FII ने इन 3 मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, इस कंपनी में कुल होल्डिंग 13 फीसदी के पार

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.


Latest Stories

जनवरी में FII ने इन 3 मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, इस कंपनी में कुल होल्डिंग 13 फीसदी के पार

ये PSU शेयर अगले हफ्ते देंगे 7.50 रुपये तक का डिविडेंड, डेट जानने के लिए देखें पूरा कैलेंडर

Nifty Outlook Feb 9: डेली चार्ट पर बनी कैंडल दे रही डाउनवर्ड करेक्शन के बाद ट्रेंड रिवर्सल का संकेत, एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल

मजबूत Q3FY26 नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने SBI पर जताया भरोसा, कहा- खरीदो शेयर, 1250 रुपये तक जा सकता है भाव

शेयर बाजार की बदली तस्वीर! टॉप कंपनियों की वैल्यू में 4.55 लाख करोड़ रुपये का उछाल, RIL को बड़ा मुनाफा

सोमवार को इन दो स्टॉक पर रहेगी नजर, स्टॉक स्प्लिट से लकेर बोनस शेयर देने जा रही कंपनी, जानें रिकॉर्ड डेट