जनवरी में FII ने इन 3 मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, इस कंपनी में कुल होल्डिंग 13 फीसदी के पार
जनवरी 2026 में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कुछ चुनिंदा स्मॉल और मिडकैप स्टॉक्स में हिस्सेदारी बढ़ाई. W S Industries में FII होल्डिंग 0.76% से बढ़कर 13.77% तक पहुंची, जबकि Fineotex Chemical और Fairchem Organics में भी निवेश बढ़ा है. यह विदेशी निवेशकों की बढ़ती रुचि और ग्रोथ स्टॉक्स पर भरोसा दर्शाता है.
जनवरी 2026 में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की गतिविधियां तेज होती दिखीं. उन्होंने कुछ चुनिंदा मिडकैप व स्मॉलकैप कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इनमें से एक कंपनी में तो FII होल्डिंग 0.76% से बढ़कर 13.77% तक पहुंच गई, जबकि अन्य दो कंपनियों में भी हिस्सेदारी क्रमशः 2.95% और 6.52% तक बढ़ी है. इन कंपनियों का मार्केट कैप 600 करोड़ रुपये से लेकर 2,650 करोड़ रुपये तक है, जो संकेत देता है कि विदेशी निवेशक चुनिंदा ग्रोथ-ओरिएंटेड स्टॉक्स में दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं. आइये जानते हैं कि कौन से शेयर हैं?
W S Industries (India) Ltd
Screener के अनुसार, इलेक्ट्रिकल इंसुलेटर और पावर ट्रांसमिशन प्रोडक्ट बनाने वाली W S Industries (India) Ltd में जनवरी 2026 में FII हिस्सेदारी तेज उछाल के साथ 13.77% हो गई जो दिसंबर 2025 में 0.76% थी. यानी एक महीने में 13.07% की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 595 करोड़ रुपये है और यह शेयर 78.3 रुपये के आसपास ट्रेड हो रहा है. शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, प्रमोटर हिस्सेदारी 51.57%, पब्लिक होल्डिंग 34.57% और DII होल्डिंग मात्र 0.09% है.
Fineotex Chemical Ltd
Screener के मुताबिक, स्पेशियलिटी केमिकल्स बनाने वाली Fineotex Chemical Ltd में भी FII की हिस्सेदारी बढ़कर जनवरी 2026 में 2.95% हो गई जो दिसंबर 2025 में 2.53% थी. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 2,654.7 करोड़ रुपये है और यह शेयर 23 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. इसमें प्रमोटर हिस्सेदारी 62.30% पर स्थिर है, जबकि DII होल्डिंग 1.27% और पब्लिक हिस्सेदारी 33.49% है.
Fairchem Organics Ltd
Screener पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, ओलियो केमिकल और न्यूट्रास्यूटिकल्स बनाने वाली Fairchem Organics Ltd में भी जनवरी 2026 में FII की हिस्सेदारी 6.34% से बढ़कर 6.52% हो गई. कंपनी का मार्केट कैप करीब 808 करोड़ रुपये है और यह शेयर 620 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इस कंपनी में प्रमोटर हिस्सेदारी 63.25%, DII 4.15% और पब्लिक हिस्सेदारी 26.06% है.
कुल मिलाकर जनवरी 2026 में FIIs ने चुनिंदा स्मॉल और मिडकैप कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे संकेत मिलता है कि विदेशी निवेशक ग्रोथ और वैल्यू वाले स्टॉक्स में नई पोजिशन बना रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: मजबूत Q3FY26 नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने SBI पर जताया भरोसा, कहा- खरीदो शेयर, 1250 रुपये तक जा सकता है भाव
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
TVS vs Bajaj vs Hero: Q3FY26 में किस दोपहिया कंपनी ने मारी बाजी, जानें सेल्स और फाइनेंशियल आंकड़ें
ये PSU शेयर अगले हफ्ते देंगे 7.50 रुपये तक का डिविडेंड, डेट जानने के लिए देखें पूरा कैलेंडर
Nifty Outlook Feb 9: डेली चार्ट पर बनी कैंडल दे रही डाउनवर्ड करेक्शन के बाद ट्रेंड रिवर्सल का संकेत, एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल
मजबूत Q3FY26 नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने SBI पर जताया भरोसा, कहा- खरीदो शेयर, 1250 रुपये तक जा सकता है भाव
