सस्ते में मिल रहे ये 3 फार्मा शेयर! आगे बन सकते हैं मल्टीबैगर, 5 साल में दिया जबरदस्त रिटर्न

बढ़ती आबादी, उम्रदराज लोगों की संख्या में इजाफा और बीमारियों के बढ़ते मामलों के कारण दवाइयों की मांग लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि फार्मा कंपनियां लंबे समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको तीन ऐसे फार्मा शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जो अभी कम कीमत पर मिल रहे हैं और भविष्य में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं.

फार्मा शेयर Image Credit: freepik, canva

Pharma Stocks: फार्मा सेक्टर हमेशा से निवेशकों के लिए एक मजबूत और स्थिर विकल्प माना जाता है. बढ़ती आबादी, उम्रदराज लोगों की संख्या में इजाफा और बीमारियों के बढ़ते मामलों के कारण दवाइयों की मांग लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि फार्मा कंपनियां लंबे समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं. हालांकि इस सेक्टर में निवेश करने से पहले सही कंपनियों का चयन करना बहुत जरूरी होता है.

कुछ कंपनियां मजबूत बिजनेस, अच्छी ग्रोथ और मजबूत बैलेंस शीट के कारण दूसरों से आगे होती हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको तीन ऐसे फार्मा शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जो अभी कम कीमत पर मिल रहे हैं और भविष्य में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं. इनमें Zydus Lifesciences, Torrent Pharmaceuticals और Ajanta Pharma शामिल हैं.

Zydus Lifesciences

Zydus Lifesciences एक बड़ी फार्मा कंपनी है. कंपनी दवाइयों से लेकर हेल्थ प्रोडक्ट तक कई चीजें बनाती है. इसके प्रमोटर की हिस्सेदारी 75% है और कंपनी अच्छा डिविडेंड भी देती है. कंपनी की कमाई और मुनाफा दोनों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है.

ROE19.3%
ROCE26.0%
प्रोमोटर होल्डिंग्स75.0%
डिविडेंड1100%
करेंट मार्केट प्राइसRs 930

Torrent Pharma

Torrent Pharmaceuticals भारत की बड़ी फार्मा कंपनियों में शामिल है. यह कंपनी दिल, पेट और दिमाग से जुड़ी बीमारियों की दवाइयों में मजबूत पकड़ रखती है. हाल ही में कंपनी ने डायबिटीज और मोटापे की दवाइयों में भी कदम बढ़ाया है.

ROE25.2%
ROCE33.3%
Promoter Holdings68.3%
Dividend640%
Current Market PriceRs 4,110

Ajanta Pharma

Ajanta Pharma 30 से ज्यादा देशों में काम करती है. कंपनी नई तकनीक और खास दवाइयों पर ध्यान देती है. इसका बिजनेस भारत के साथ-साथ विदेशों में भी मजबूत है.

ROE24.3%
ROCE32%
Promoter Holdings66.2%
Dividend1400%
Current Market PriceRs 2,773

फार्मा सेक्टर में क्यों करें निवेश

फार्मा सेक्टर में हमेशा दवाइयों की मांग बनी रहती है. इसलिए यह सेक्टर लंबे समय के लिए अच्छा माना जाता है. इस सेक्टर में कुछ जोखिम भी हैं. जैसे USFDA के नियम, कीमतों में दबाव और ज्यादा प्रतिस्पर्धा. फार्मा सेक्टर में सही शेयर चुनना जरूरी है. Zydus, Torrent और Ajanta जैसी कंपनियां लंबी अवधि के लिए अच्छा विकल्प बन सकती हैं. लेकिन निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Hindustan Zinc Q4 Results 2026: कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, मुनाफे में 68 फीसदी का उछाल; जानें रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.