विजय केडिया का इन 3 शेयरों पर बड़ा दांव! अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां, लिस्ट में ₹24 तक के स्टॉक

इस लिस्ट में अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां हैं. केडिया के खरीदारी के बाद कंपनी के शेयर चर्चा में आ गए हैं. जब भी बाजार के दिग्गज निवेशक किसी शेयर में पैसा लगाते हैं तो उस शेयर पर बाजार की पैनी नजर होती है.

विजय केडिया Image Credit: Money9live/Canva

दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने भारत की ग्रोथ स्टोरी पर मजबूत भरोसा जताते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर और फार्मा जैसे सेक्टर में मोटा निवेश किया है. उनका मानना है कि हाल की बाजार गिरावट सिर्फ डर की वजह से आई है और यह लंबे समय के फंडामेंटल्स को नहीं बदलती. मजबूत सरकारी खर्च और हेल्थकेयर और एनर्जी सेक्टर में बढ़ती मांग को देखते हुए उन्होंने कुछ चुनिंदा शेयरों में निवेश बढ़ाया है. इस लिस्ट में 24 रुपये तक के शेयर हैं. आइए जानते हैं कि कौन से शेयर में कितना निवेश किया है.

Om Infra Ltd

1971 में शुरू हुई यह कंपनी हाइड्रोपावर और इरिगेशन प्रोजेक्ट्स के लिए हाइड्रो मैकेनिकल इक्विपमेंट और वाटर कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस देती है. इसके अलावा रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में भी काम करती है.

कंपनी का मार्केट कैप करीब 808 करोड़ है. इसके शेयर शुक्रवार को 83.98 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले क्लोज से 0.56 प्रतिशत नीचे रहा. विजय केडिया के पास इसमें 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू करीब 21.2 करोड़ रुपये है. कंपनी का ROCE 4.41 प्रतिशत और ROE 3.34 प्रतिशत है.

Patel Engineering Ltd

यह कंपनी डैम, टनल, ब्रिज, रोड और अन्य बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में काम करती है. खास तौर पर हाइड्रोपावर, टनलिंग और इरिगेशन सेगमेंट में इसकी मजबूत पकड़ है.

कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,471 करोड़ है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर 24.91 रुपये पर बंद हुए, जो 0.93 प्रतिशत ऊपर रहे. विजय केडिया के पास इसमें 1 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू करीब 24.4 करोड़ रुपये है. कंपनी का ROCE 15.4 प्रतिशत और ROE 10.4 प्रतिशत है.

Advait Energy Transitions Limited

2009 में स्थापित यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन, सबस्टेशन और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में एंड टू एंड सॉल्यूशंस देती है. कंपनी स्ट्रिंगिंग टूल्स, OPGW केबल, ऑप्टिकल फाइबर और इंसुलेटर जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है.

इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,630 करोड़ है. शुक्रवार को इसके शेयर 1,645.45 रुपये पर बंद हुए, जो 4.58 प्रतिशत की तेजी के साथ रहे. विजय केडिया के पास इसमें 1.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू करीब 19.3 करोड़ रुपये है. कंपनी का ROCE 26.9 प्रतिशत और ROE 22.5 प्रतिशत हैं, जो काफी मजबूत हैं.

इसे भी पढ़ें- इस शेयर ने 1 लाख को ₹32 लाख बनाया, कर्ज लगभग जीरो, एक साल के निचले स्तर से 193% भागा स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories