सस्ते में मिल रहे विजय केडिया के ये 3 चहेते स्टॉक्स, 52 वीक हाई से 45% तक नीचे कर रहे ट्रेड, क्या निवेश का है मौका
दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पसंदीदा तीन स्टॉक्स अपने 52 हफ्ते के हाई से 36% से 45% तक गिर चुके हैं, जिससे निवेश का मौका बनता दिख रहा है. मजबूत बिजनेस मॉडल के बावजूद इनमें गिरावट है. एक्सपर्ट मानते हैं कि यह गिरावट अस्थायी हो सकती है और लॉन्ग टर्म में ये स्टॉक्स निवेशकों के लिए अच्छा रिटर्न दे सकते हैं.
Vijay Kedia backed Stocks: शेयर बाजार में निवेश के लिए अक्सर बड़े निवेशकों को फॉलो किया जाता है. इसलिए उनके पोर्टफोलियो में मौजूद शेयरों में चल रही हलचल पर सबकी नजर रहती है. दिग्ग्ज निवेशक विजय केडिया के ऐसे ही चहेते शेयर आजकल सुर्खियां बंटोर रहे हैं. क्योंकि ये शेयर अपने 52 वीक हाई से करीब 43 फीसदी तक नीचे ट्रेड कर रहे हैं. मगर इनके मजबूत बिजनेस आधार और दिग्गज निवेशकों की हिस्सेदारी के चलते अभी भी इनमें भरोसा कायम है. तो कौन-से हैं वो शेयर आइए नजर डालते हैं.
Om Infra Limited.
ओ इंफा कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर और वॉटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. यह कंपनी भारत की जल सुरक्षा और ग्रामीण विकास थीम पर आधारित एक मजबूत प्ले मानी जाती है. FY25 में कंपनी का रेवेन्यू ₹7.5 अरब रहा, जो सालाना आधार पर 35% गिरा. वहीं मुनाफा ₹36 करोड़ के आसपास रहा, जिसमें 24% की गिरावट आई. ऑपरेटिंग मार्जिन घटकर 2.8% रह गया, जो प्रेशर को दर्शाता है. मगर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सरकार के ध्यान दिए जाने से कंपनी की ग्रोथ होने की उम्मीद है.
कितना डाउन है शेयर?
Om Infra Limited के शेयर की वर्तमान कीमत 82.82 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक हाई 146.12 है. ऐसे में ये अपने 52 वीक हाई से करीब 43% नीचे ट्रेड कर रहा है. ट्रेडलाइन के मुताबिक विजय केडिया की इस कंपनी में हिस्सेदारी दिसंबर 2025 तक करीब 2.5% दर्ज की गई थी. यानी उनके पास कंपनी के 2,400,000 शेयर थे, जिसकी वैल्यू 20 करोड़ रुपये है.
Global Vectra Helicorp Ltd.
ग्लोबल वेक्ट्रा ऑफशोर हेलीकॉप्टर सर्विसेस देती है, खासकर ऑयल एंड गैस सेक्टर के लिए ये अहम भूमिका निभाती है. FY25 में कंपनी का रेवेन्यू ₹3.6 अरब रहा, जबकि मुनाफा करीब ₹25 करोड़ रहा. मार्जिन 7–8% के बीच रहा. इस बिजनेस की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसकी डिमांड काफी हद तक तेल की कीमतों पर निर्भर करती है.
यह भी पढ़ें: 52 हफ्ते के लो के करीब पहुंचे ये 7 दिग्गज शेयर, बन सकते हैं कुबेर का खजाना, जानें फंडामेंटल में कितना दम
कितना डाउन है शेयर?
Global Vectra के शेयर की वर्तमान कीमत 155.67 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक हाई 280.50 रुपये है. ये अपने ऑल टाइम हाई से 45% तक टूट चुका है. विजय केडिया की इसमें हिस्सेदारी करीब 4.9% है.
Mahindra Holidays & Resorts India Ltd.
ये ‘Club Mahindra’ ब्रांड के जरिए वेकेशन मेंबरशिप मॉडल पर काम करती है. कंपनी होटल एंड रेसॉर्ट के लिए मशहूर है. FY25 में कंपनी का रेवेन्यू ₹2,900 करोड़ रहा, जिसमें 3% की ग्रोथ हुई. वहीं मुनाफा ₹130 करोड़ रहा, जो 8.5% बढ़ा. ऑपरेटिंग मार्जिन 21% से ऊपर पहुंच गया, जो बेहतर प्रदर्शन दिखाता है.
कितना डाउन है शेयर?
Mahindra Holidays के शेयर की वर्तमान कीमत 246 रुपये है. जबकि इसका 52 वीक हाई 382 रुपये है. ये अपने ऑल टाइम हाई से करीब 36% टूट चुका है. विजय केडिया की इस कंपनी में हिस्सेदारी करीब 1% है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
