विजय केडिया के इन दो स्टॉक्स में भारी गिरावट, 49% तक टूटे शेयर; 3741% तक रिटर्न दे चुकी है कंपनी

दिग्गज निवेशक Vijay Kedia ने हाल ही में दो कंपनियों Sudarshan Chemical Industries और Global Vectra Helicorp में करीब 3 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदी है. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से एक शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से करीब 49 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. ऐसे में बाजार में चर्चा तेज है कि क्या इन शेयरों में आगे तेजी देखने को मिल सकती है.

विजय केडिया Image Credit: vijay kedia X-@VijayKedia1, freepik

Vijay Kedia Stocks: दिग्गज निवेशक Vijay Kedia ने दो स्मॉल-कैप कंपनियों में करीब 3 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदी है, जिसके बाद इन शेयरों पर बाजार की नजरें टिक गई हैं. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से एक शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से करीब 49 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. ऐसे में निवेशकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या मौजूदा गिरावट के बाद इन शेयरों में फिर से तेजी की संभावना बन सकती है.

Sudarshan Chemical Industries

शेयर का हाल

6400 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली Sudarshan Chemical Industries के शेयर में पिछले 1 सप्ताह में 3 फीसदी की गिरावट आई है. इस गिरावट के बाद शेयर का भाव 814.45 रुपये पर पहुंच गया है. कंपनी के शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से 49 फीसदी से अधिक गिर चुके हैं.

हालांकि, इस शेयर ने तीन साल में 118 फीसदी, पांच साल में 48 फीसदी और कंपनी के लिस्ट होने के बाद से अब तक लगभग 3741 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

कंपनी की वित्तीय सेहत

वर्षरेवेन्यू ₹ Crलाभ (Profit) ₹ Cr
20211,871141
20222,206130
20232,30744.77
20242,556357
20253,37960.16

कितनी है विजय केडिया की हिस्सेदारी?

Global Vectra Helicorp

शेयर का हाल

220 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली Global Vectra Helicorp कंपनी के शेयर में पिछले एक हफ्ते में लगभग 5 फीसदी की गिरावट आई है. इस गिरावट के बाद शेयर का भाव 156.69 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

यह शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से 44 फीसदी से अधिक गिर चुका है. हालांकि, इसने तीन साल में 180 फीसदी और पांच साल में 245 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. लेकिन जब से कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट हुए हैं, तब से अब तक इसमें 37 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है.

कंपनी की वित्तीय सेहत

वर्षरेवेन्यू ₹ Crलाभ / हानि ₹ Cr
2021323-29.28
2022376-4.94
2023448-16.63
20245251.21
2025594-0.65

कितनी है विजय केडिया की हिस्सेदारी?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.