मिडिल ईस्ट तनाव से झटका: LPG सप्लाई कटने की खबर से भयंकर टूटा ये शेयर, मची खलबली!
गैस सप्लाई में बाधा की खबर आने के बाद सोमवार के कारोबार में शेयर पर जोरदार बिकवाली देखने को मिली. दिन के दौरान शेयर ने निचले स्तर से रिकवरी की कोशिश की, लेकिन बाद में फिर से गिरावट बढ़ गई. सेशन के दौरान शेयर करीब 14 प्रतिशत तक गिर गया. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 16.62 प्रतिशत गिरा है.
सोमवार, 9 मार्च 2026 को PG Group की फ्लैगशिप कंपनी PG Electroplast के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली. गैस सप्लाई में कमी की जानकारी सामने आने के बाद शेयर करीब 14 प्रतिशत तक टूट गया. पिछले एक साल में भी कंपनी के शेयर पर लगातार दबाव बना हुआ है. पिछले एक साल में शेयर करीब 40.31 प्रतिशत टूट चुका है और यह अपने 52-वीक हाई से करीब 48.12 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है.
गैस सप्लाई में कमी से बढ़ी चिंता
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे अपने गैस सप्लायर से सूचना मिली है कि गैस की उपलब्धता में कमी आ गई है. इसका असर कंपनी के साथ हुए गैस सेल एंड परचेज एग्रीमेंट पर पड़ा है और सप्लाई घटा दी गई है. इस कमी की वजह से समुद्री रास्तों में आई दिक्कतें बताई जा रही हैं. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और संघर्ष के कारण कुछ जहाजों की आवाजाही पर पाबंदी लगाई गई है, जिससे ग्लोबल गैस सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है. इसी कारण गैस की उपलब्धता कम हो गई है और सप्लायर्स मौजूदा समझौतों के तहत सप्लाई सीमित करने लगे हैं.
वैकल्पिक सप्लाई की तलाश
इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी ने गैस के वैकल्पिक स्रोत तलाशने शुरू कर दिए हैं ताकि उत्पादन पर ज्यादा असर न पड़े. कंपनी अतिरिक्त सप्लाई सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है जिससे मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी बिना ज्यादा रुकावट के जारी रह सकें. हालांकि कंपनी का कहना है कि इस सप्लाई बाधा का वित्तीय या ऑपरेशनल असर अभी साफ तौर पर नहीं बताया जा सकता.
मैन्युफैक्चरिंग में गैस का अहम रोल
PG Electroplast के मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस में गैस एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है. कंपनी गैस असिस्टेड इंजेक्शन मोल्डिंग तकनीक का इस्तेमाल करती है, जिससे एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन और ऑटोमोबाइल पार्ट्स के लिए हाई क्वालिटी प्लास्टिक कंपोनेंट बनाए जाते हैं. इसके अलावा रूम एयर कंडीशनर के चार्जिंग प्रोसेस में भी गैस का इस्तेमाल होता है, जहां R-32 और R-410A जैसे रेफ्रिजरेंट का उपयोग कूलिंग के लिए किया जाता है.
शेयर में तेज गिरावट
गैस सप्लाई में बाधा की खबर आने के बाद सोमवार के कारोबार में शेयर पर जोरदार बिकवाली देखने को मिली. दिन के दौरान शेयर ने निचले स्तर से रिकवरी की कोशिश की, लेकिन बाद में फिर से गिरावट बढ़ गई. सेशन के दौरान शेयर करीब 14 प्रतिशत तक गिर गया. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 16.62 प्रतिशत गिरा है. वहीं पिछले तीन महीनों में इसमें 1.14 प्रतिशत की गिरावट आई है. पिछले एक साल में शेयर करीब 40.31 प्रतिशत टूट चुका है और यह अपने 52-वीक हाई से करीब 48.12 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- उबलते क्रूड से कोहराम! सेंसेक्स 1352 अंक फिसला, IT इंडेक्स छोड़ सभी टूटे, निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ डूबे
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
BSE ने लॉन्च किया SmallCap 500 Index, साथ में चार नए फैक्टर बेस्ड इंडेक्स भी शुरू, जानें क्या हैं इसके मायने
US-Iran टेंशन से इन अमेरिकी डिफेंस-ऑयल कंपनियों की चांदी, लेकिन दबाव में हैं ये सेक्टर; जानें डिटेल्स
डूबते बाजार में ये कंपनी दे रही बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट का किया ऐलान, रडार पर रखें स्टॉक
