डूबते बाजार में ये कंपनी दे रही बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट का किया ऐलान, रडार पर रखें स्‍टॉक

Q3 FY26 की तुलना Q3 FY25 से करें तो कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है. कंपनी का रेवेन्यू 25.4 प्रतिशत बढ़कर 1,070.3 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 33.3 प्रतिशत बढ़कर 276.1 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA मार्जिन बढ़कर 25.8 प्रतिशत हो गया. नेट प्रॉफिट 39.85 प्रतिशत बढ़कर 191.8 करोड़ रुपये हो गया.

bonus share Image Credit: money9 live AI image

इन दिनों बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. ऐसे बाजार में भी eClerx Services Ltd के शेयर चर्चा में हैं. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है. इससे पहले कंपनी 2010, 2015 और 2022 में भी बोनस शेयर जारी कर चुकी है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 14,100 करोड़ रुपये है. फिलहाल इसके शेयर करीब 2,996 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं. पिछले एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

बोनस इश्यू अपडेट

कंपनी ने 28 जनवरी 2026 को की गई घोषणा के बाद अब 1:1 बोनस इश्यू को मंजूरी दे दी है. इसका मतलब है कि जिस निवेशक के पास एक शेयर होगा, उसे एक अतिरिक्त शेयर दिया जाएगा. इन शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये होगा. कंपनी ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 13 मार्च 2026 तय की है. यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे. बोनस शेयर का वितरण 16 मार्च को किया जाएगा और नए शेयर 17 मार्च से स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. यह कंपनी का चौथा बोनस इश्यू होगा. इससे पहले कंपनी 2010, 2015 और 2022 में भी बोनस शेयर जारी कर चुकी है.

कंपनी का कारोबार

साल 2000 में स्थापित और मुंबई स्थित eClerx Services Ltd बिजनेस प्रोसेस और एनालिटिक्स सेवाएं देती है. कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से दो हिस्सों में बंटा हुआ है. पहला है कस्टमर ऑपरेशंस, जिसमें एनालिटिक्स, ऑटोमेशन और डिजिटल कस्टमर सपोर्ट जैसी सेवाएं शामिल हैं. दूसरा है फाइनेंशियल सर्विसेज ऑपरेशंस, जिसमें ट्रेड सपोर्ट, सेटलमेंट और फाइनेंस आउटसोर्सिंग सेवाएं दी जाती हैं. कंपनी के 17 देशों में 21,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं और इसके ग्राहक अमेरिका, एशिया पैसिफिक और यूरोप जैसे क्षेत्रों में मौजूद हैं. आईटी सर्विसेज इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की मांग तेजी से बढ़ रही है. eClerx अपनी टेक्नोलॉजी आधारित डिलीवरी मॉडल के कारण मिड कैप आईटी कंपनियों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Agentic AI जैसी नई एआई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के कारण कंपनी के एनालिटिक्स, ऑटोमेशन और हाई टेक सर्विसेज सेगमेंट में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है. Q3 FY26 में कंपनी ने करीब 45 मिलियन डॉलर के नए डील्स हासिल किए.

वित्तीय प्रदर्शन

Q3 FY26 की तुलना Q3 FY25 से करें तो कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है. कंपनी का रेवेन्यू 25.4 प्रतिशत बढ़कर 1,070.3 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 33.3 प्रतिशत बढ़कर 276.1 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA मार्जिन बढ़कर 25.8 प्रतिशत हो गया. नेट प्रॉफिट 39.85 प्रतिशत बढ़कर 191.8 करोड़ रुपये हो गया. अगर Q3 FY26 की तुलना Q2 FY26 से करें तो भी कंपनी ने अच्छी ग्रोथ दिखाई है. रेवेन्यू में 6.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. नेट प्रॉफिट में करीब 4.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें- उबलते क्रूड से कोहराम! सेंसेक्स 1352 अंक फिसला, IT इंडेक्स छोड़ सभी टूटे, निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ डूबे

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.