BSE ने लॉन्च किया SmallCap 500 Index, साथ में चार नए फैक्टर बेस्ड इंडेक्स भी शुरू, जानें क्या हैं इसके मायने

इन सभी पांच इंडेक्स की बेस वैल्यू 1,000 रखी गई है और इनका पहला वैल्यू डेट 19 सितंबर 2005 माना गया है. इन इंडेक्स की समीक्षा हर तीन महीने यानी तिमाही आधार पर की जाएगी. साथ ही कंपनियों के चयन के लिए एक अतिरिक्त शर्त भी रखी गई है.

BSE Image Credit: Money 9 Live

देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज Bombay Stock Exchange (BSE) की पूरी तरह स्वामित्व वाली कंपनी BSE Index Services Pvt. Ltd. ने सोमवार को नया BSE SmallCap 500 Index लॉन्च किया. इसके साथ ही इसी यूनिवर्स से जुड़े चार नए फैक्टर-बेस्ड इंडेक्स भी शुरू किए गए हैं. इन नए इंडेक्स के आने से BSE के रूल्स बेस्ड इक्विटी बेंचमार्क की लिस्ट और मजबूत हो गई है.

SmallCap और Microcap कंपनियों से बना नया इंडेक्स

BSE SmallCap 500 Index दो इंडेक्स को मिलाकर तैयार किया गया है. इसमें BSE 250 SmallCap Index और BSE 250 Microcap Index की कंपनियों को शामिल किया गया है. इसके अलावा इसी यूनिवर्स से चार नए फैक्टर इंडेक्स बनाए गए हैं:

  • BSE SmallCap 500 Quality 50
  • BSE SmallCap 500 Momentum 50
  • BSE SmallCap 500 Low Volatility 50
  • BSE SmallCap 500 Enhanced Value 50

इन चारों इंडेक्स में 50-50 कंपनियां शामिल होंगी और इन्हें अलग-अलग फैक्टर स्कोर के आधार पर चुना जाएगा.

2005 से मानी जाएगी बेस वैल्यू

इन सभी पांच इंडेक्स की बेस वैल्यू 1,000 रखी गई है और इनका पहला वैल्यू डेट 19 सितंबर 2005 माना गया है. इन इंडेक्स की समीक्षा हर तीन महीने यानी तिमाही आधार पर की जाएगी. साथ ही कंपनियों के चयन के लिए एक अतिरिक्त शर्त भी रखी गई है कि संबंधित शेयर की ट्रेडिंग फ्रीक्वेंसी कम से कम 90 प्रतिशत होनी चाहिए.

अलग-अलग निवेश थीम पर आधारित इंडेक्स

  • चारों फैक्टर इंडेक्स अलग-अलग निवेश रणनीतियों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.
  • Quality 50 में उन 50 कंपनियों को शामिल किया जाएगा जिनके क्वालिटी पैरामीटर सबसे मजबूत होंगे.
  • Momentum 50 में वे कंपनियां होंगी जिनके शेयरों का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है.
  • Low Volatility 50 में उन शेयरों को चुना जाएगा जिनमें उतार-चढ़ाव कम होता है.
  • Enhanced Value 50 में उन कंपनियों को शामिल किया जाएगा जिनके वैल्यूएशन निवेश के लिहाज से आकर्षक माने जाते हैं.

BSE का मजबूत इंडेक्स नेटवर्क

BSE Index Services Pvt. Ltd., जिसे पहले Asia Index Pvt. Ltd. के नाम से जाना जाता था, कई तरह के स्टॉक मार्केट इंडेक्स की गणना और रखरखाव का काम करती है. वहीं, Bombay Stock Exchange एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज माना जाता है और लिस्टेड कंपनियों की संख्या के हिसाब से यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज भी है.

इसे भी पढ़ें- उबलते क्रूड से कोहराम! सेंसेक्स 1352 अंक फिसला, IT इंडेक्स छोड़ सभी टूटे, निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ डूबे

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.