वेदांता की इस कंपनी में हुआ सबसे बड़ा खेल!

15 जून को लिस्ट हुई वेदांता ग्रुप की चार कंपनियों में से वेदांता आयरन एंड स्टील (वीआईएसएल) ने निवेशकों को सबसे अधिक सकारात्मक रिटर्न दिए हैं. लिस्टिंग के बाद सिर्फ दो हफ्तों में इस शेयर ने करीब 77% का शानदार रिटर्न दर्ज किया है. 11 ट्रेडिंग सेशन में लगातार अपर सर्किट लगने से शेयर का भाव एनएसई पर ₹20 के लिस्टिंग प्राइस से बढ़कर ₹35.66 तक पहुंच गया.

इस असाधारण तेजी ने निवेशकों के मन में यह सवाल पैदा कर दिया है कि क्या यह तेजी कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स की वजह से है या डीमर्जर और कम फ्री-फ्लोट जैसे अन्य कारकों के कारण.

Short Videos