पानी बनेगा कमाई का नया हथियार! इन 3 कंपनियों के पास ₹42,539 करोड़ की मेगा ऑर्डर बुक; रखें नजर
भारत में बढ़ती पानी की जरूरत और वॉटर मैनेजमेंट सेक्टर में तेजी के बीच Enviro Infra Engineers, Welspun Enterprises और VA Tech Wabag जैसी कंपनियां निवेशकों के रडार पर हैं. इन तीनों कंपनियों की कुल ऑर्डर बुक ₹42,539 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है. वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट, वॉटर सप्लाई, डिसेलिनेशन और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में बढ़ती मांग इन कंपनियों की ग्रोथ को मजबूत बना रही है.
Water Management Stocks: भारत में बढ़ती पानी की जरूरत और वॉटर मैनेजमेंट सेक्टर में तेजी से हो रहे निवेश के बीच इस क्षेत्र की कई कंपनियां निवेशकों के रडार पर आ गई हैं. खासतौर पर वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट, वॉटर सप्लाई और रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी कंपनियां आने वाले वर्षों में मजबूत ग्रोथ की संभावना दिखा रही हैं. Enviro Infra Engineers, Welspun Enterprises और VA Tech Wabag जैसी कंपनियों की ऑर्डर बुक मिलाकर ₹42,539 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है. यही वजह है कि बाजार में इन कंपनियों को लेकर काफी चर्चा हो रही है.
तेजी से बदल रहा है वॉटर मैनेजमेंट सेक्टर
देश और दुनिया में पानी की कमी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में स्मार्ट वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम, एडवांस प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी और वेस्टवॉटर रीसाइक्लिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है. इंडस्ट्री और शहरी इलाकों में अब पानी के दोबारा इस्तेमाल पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है. इससे वॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में नई संभावनाएं बन रही हैं.
Enviro Infra Engineers की मजबूत पकड़
Enviro Infra Engineers Ltd देशभर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर सप्लाई सिस्टम और रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. Tradebrains की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की कुल ऑर्डर बुक करीब ₹5,600 करोड़ की है. इसमें वॉटर सेगमेंट EPC बिजनेस, रिन्यूएबल EPC और O&M कॉन्ट्रैक्ट्स का बड़ा योगदान शामिल है.
कंपनी सिर्फ वॉटर मैनेजमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि सोलर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम में भी अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है. कंपनी के पास 79 मेगावाट सोलर क्षमता और 150 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम पोर्टफोलियो मौजूद है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.11 फीसदी गिरकर 186.96 रुपये पर बंद हुआ.
Welspun Enterprises के पास बड़ा प्रोजेक्ट पाइपलाइन
Welspun Enterprises Ltd इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की प्रमुख कंपनी है, जो रोड, वॉटर और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी की ऑर्डर बुक करीब ₹19,739 करोड़ की है. इसमें सबसे बड़ा योगदान वॉटर बिजनेस का है, जिसकी हिस्सेदारी लगभग 54 फीसदी है.
इसके अलावा ट्रांसपोर्ट, टनलिंग, पंपिंग और रिहैबिलिटेशन सेगमेंट भी कंपनी के कारोबार का हिस्सा हैं. कंपनी का अलग-अलग बिजनेस मॉडल लंबे समय तक ग्रोथ विजिबिलिटी दिखाता है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.60 फीसदी बढ़कर 505.15 रुपये पर बंद हुआ.
VA Tech Wabag को मिल रहे बड़े ऑर्डर
VA Tech Wabag Ltd पानी और वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट सेक्टर की ग्लोबल स्तर की कंपनी मानी जाती है. कंपनी की ऑर्डर बुक ₹17,200 करोड़ से ज्यादा की है. FY26 में कंपनी ने ₹7,500 करोड़ से अधिक के नए ऑर्डर हासिल किए हैं. कंपनी ने चेन्नई में बड़े TTRO और वॉटर ग्रिड प्रोजेक्ट्स हासिल किए हैं. वहीं सऊदी अरब में 300 MLD डिसेलिनेशन प्रोजेक्ट मिलने से इसकी ग्लोबल मौजूदगी और मजबूत हुई है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.48 फीसदी बढ़कर 1431.40 रुपये पर बंद हुआ.
यह भी पढ़ें: PM मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ग्लोबल पीस से लेकर डिफेंस तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹1 लाख बना ₹46 लाख! इन 2 शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल; दिया 4500% से ज्यादा रिटर्न
NSE का बड़ा फैसला, इन दो शेयरों को F&O से किया बाहर; जारी किया नया सर्कुलर
अंडे ने बदल दी इस कंपनी की किस्मत, 450 फीसदी बढ़ा मुनाफा; शेयर पर रखें नजर
