944% तक का रिटर्न, अब डेटा सेंटर में बड़ा दांव; क्या इस कंपनी के निवेशकों की चमकेगी किस्मत?

Anant Raj के शेयर ने पिछले 5 साल में 944 तक का फीसदी रिटर्न दिया है. अब कंपनी डेटा सेंटर और क्लाउड बिजनेस को अलग कर Ashok Cloud नाम की अलग कंपनी बनाने की तैयारी कर रही है. रिकॉर्ड डेट पर Anant Raj के हर 1 शेयर के बदले निवेशकों को Ashok Cloud का 1 शेयर मिलेगा. हालांकि Demerger पूरा होने और नई कंपनी की लिस्टिंग में अभी 18 से 24 महीने लग सकते हैं.

इन्वेस्टमेंट Image Credit: @AI/Money9live

5 साल में 944 फीसदी रिटर्न देने वाले Anant Raj के शेयर में अब एक और बड़ा बदलाव होने वाला है. कंपनी ने अपने तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर और क्लाउड बिजनेस को अलग करने का फैसला किया है. इसके लिए कंपनी ने एक नई अलग लिस्टेड कंपनी बनाने की योजना तैयार की है.

21 जुलाई 2026 को Anant Raj के बोर्ड ने Data Centre और Cloud बिजनेस को अलग करने के लिए Composite Scheme को मंजूरी दी. इसके तहत यह कारोबार अलग होकर Ashok Cloud Private Limited में चला जाएगा, जबकि Real Estate और Infrastructure बिजनेस Anant Raj के पास रहेगा.

Demerger क्यों कर रही है कंपनी?

Anant Raj के अंदर इस समय अलग-अलग तरह के कारोबार हैं. एक तरफ Real Estate बिजनेस है, जो प्रॉपर्टी मार्केट के उतार-चढ़ाव से जुड़ा है. दूसरी तरफ डेटा सेंटर और क्लाउड का कारोबार है, जिसकी ग्रोथ, मार्जिन और निवेश की जरूरत बिल्कुल अलग है.

ऐसे में दोनों कारोबार एक ही कंपनी के अंदर रहने से बाजार इनकी अलग-अलग वैल्यू को ठीक से नहीं आंक पाता. डीमर्जर के बाद दोनों बिजनेस अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों के रूप में काम कर सकेंगे और उनके निवेशक भी अलग हो सकते हैं.

Anant Raj के निवेशकों को क्या मिलेगा?

यह डीमर्जर निवेशकों के लिए सबसे अहम हिस्सा है. रिकॉर्ड डेट पर Anant Raj के पास मौजूद हर 1 शेयर के बदले शेयरधारकों को अशोक क्लाउड का 1 शेयर मिलेगा. यानी शेयर एक्सचेंज रेशियो 1:1 होगा. दोनों कंपनियों के शेयरों की फेस वैल्यू 2- 2 रुपये होगी. इसके लिए निवेशकों को कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा.

लेकिन मामला पूरी तरह सीधा नहीं है

आम तौर पर डीमर्जर में अलग होने वाला कारोबार पूरी तरह नई कंपनी में चला जाता है और शेयरधारक उस कंपनी में सीधे हिस्सेदार बन जाते हैं. लेकिन Anant Raj के मामले में संरचना कुछ अलग है. Demerger के बाद भी Ashok Cloud, Anant Raj की सब्सिडियरी बनी रहेगी. Anant Raj के पास Ashok Cloud में करीब 51 फीसदी हिस्सेदारी होगी, जबकि करीब 49 फीसदी हिस्सेदारी सीधे सार्वजनिक शेयरधारकों के पास होगी.

इसका मतलब है कि Anant Raj का शेयरधारक Data Centre बिजनेस में दो तरह से हिस्सेदारी रखेगा. पहली, उसके डीमेट अकाउंट में Ashok Cloud के सीधे शेयर होंगे. दूसरी, Anant Raj के जरिए नई कंपनी में उसकी अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी बनी रहेगी. हालांकि इससे Anant Raj में Holding Company Discount का जोखिम भी रह सकता है.

Real Estate कारोबार रहेगा Anant Raj के पास

डीमर्जर के बाद रीयल स्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर कारोबार Anant Raj Limited में रहेगा. कंपनी का मुख्य रियल एस्टेट कारोबार Gurugram में है, जहां उसके पास करीब 240 एकड़ का पुराना और बड़े पैमाने पर पहले से भुगतान किया जा चुका Land Bank है. कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में भी पिछले कुछ साल में बड़ी तेजी देखने को मिली है. Consolidated Revenue FY21 के 249.66 करोड़ रुपये से बढ़कर FY25 में 2,059.97 करोड़ रुपये पहुंच गया.

FY26 में कंपनी का Revenue 2,511.60 करोड़ रहा, जो 21.9 फीसदी ज्यादा था. वहीं नेट प्रॉफिट 32.3 फीसदी बढ़कर 559 करोड़ रुपये रहा.

Anant Raj का 5 साल का वित्तीय सफर

वित्त वर्षऑपरेशनल इनकमनेट प्रॉफिट
FY21₹249.66 करोड़₹0.23 करोड़
FY22₹461.86 करोड़₹48.47 करोड़
FY23₹956.94 करोड़₹144.41 करोड़
FY24₹1,483.30 करोड़₹264.54 करोड़
FY25₹2,059.97 करोड़₹421.54 करोड़
FY26₹2,511.60 करोड़₹554.85 करोड़
Source: Annual Reports.

लेकिन Real Estate कारोबार में भी जोखिम

कंपनी का Real Estate कारोबार तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसमें जोखिम भी हैं. कंपनी को DLF, Godrej Properties, Lodha, Prestige और Sobha जैसे बड़े ब्रांडेड डेवलपर्स से मुकाबला करना पड़ता है. इसके अलावा कंपनी का Operating Cash Flow FY26 में करीब ₹435 करोड़ निगेटिव रहा. यह अंतर इस बात की ओर इशारा करता है कि रिपोर्ट किए गए मुनाफे और वास्तविक नकदी के बीच अंतर बना हुआ है.

असल ग्रोथ इंजन है Data Centre बिजनेस

कंपनी के डीमर्जर की सबसे बड़ी वजह Data Centre और Cloud बिजनेस है. Anant Raj के पास अभी 28 MW की IT Load Capacity ऑपरेशनल है. इसमें Manesar में 21 MW और Panchkula में 7 MW शामिल हैं. H1 FY26 में Data Centre बिजनेस का Revenue सिर्फ ₹58.42 करोड़ था, जो कंपनी के कुल Revenue का 5 फीसदी से भी कम था. लेकिन इसी कारोबार का मुनाफे में योगदान काफी ज्यादा रहा.

FY26 में Data Centre और Allied Business का Revenue ₹176.49 करोड़ रहा, जो कंपनी के ₹2,511.60 करोड़ के Consolidated Revenue का करीब 7 फीसदी था.

निवेशकों के लिए क्या है सबसे अहम बात?

Anant Raj का Data Centre और Cloud बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है और इसी वजह से डीमर्जर को वैल्यू अनलॉकिंग के नजरिए से देखा जा रहा है. 3 साल में शेयर पहले ही 227 फीसदी चढ़ चुका है, लेकिन आगे का प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनी अपने डेटा सेंटर कैपिसिटी और रेवेन्यू टारगेट को कितना पूरा कर पाती है.

निवेशकों के लिए 1:1 में अशोक क्लाउड के शेयर मिलना जरूर बड़ा बदलाव है, लेकिन यह डीमर्जर अभी मंजूरियों और लिस्टिंग की लंबी प्रक्रिया से गुजरना बाकी है. रीयल स्टेट कारोबार की मजबूती, डेटा सेंटर की ग्रोथ, कैश फ्लो और नई क्षमता को समय पर शुरू करना आने वाले समय में इस पूरी कहानी के अहम फैक्टर होंगे.

इसे भी पढ़ें- 8th Pay Commission: ₹18,000 की बेसिक सैलरी हो सकती है ₹48,000, जानें पूरा गणित

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.