बाजार में जब मची है तबाही, ये 5 रुपये का स्टॉक है मौज में….5 दिन में 79% उछला, जानें क्या है इसका ट्रिगर
जब पूरा बाजार गिरावट में डूबा था, तब एक छोटा सा पेनी स्टॉक लगातार अपर सर्किट लगाकर निवेशकों को चौंका रहा है. कंपनी की बोर्ड मीटिंग में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होना है, जिससे शेयर में तेजी देखने को मिली है. पांच दिनों में यह स्टॉक करीब 79% चढ़ चुका है.
Penny Stock Rally: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच जहां बड़े-बड़े शेयर दबाव में दिखे, वहीं एक छोटा सा पेनी स्टॉक निवेशकों का ध्यान खींच रहा है. Integrated Hitech के शेयर ने गिरते बाजार के माहौल में भी जोरदार तेजी दिखाई और लगातार पांचवें दिन अपर सर्किट पर पहुंच गया. यह तेजी ऐसे समय में आई है जब कंपनी की बोर्ड मीटिंग में फंड जुटाने के बड़े फैसले पर चर्चा होने वाली है.
लगातार पांच दिन से तेजी, अपर सर्किट पर शेयर
गुरुवार को Integrated Hitech का शेयर 20% के अपर सर्किट के साथ ₹4.94 पर लॉक हो गया. यह लगातार तीसरा दिन है जब शेयर अपर सर्किट पर बंद हुआ है. पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में यह पेनी स्टॉक करीब 79% तक चढ़ चुका है, जिससे बाजार में इसकी चर्चा तेज हो गई है.
एक तरफ जहां सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, वहीं Integrated Hitech ने इसके उलट रुख दिखाया. कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार में भारी बिकवाली रही, लेकिन इस शेयर में खरीदारी जारी रही.
फंड जुटाने की योजना से बढ़ी दिलचस्पी
कंपनी के शेयर में तेजी की बड़ी वजह उसकी आने वाली बोर्ड मीटिंग मानी जा रही है, जो 20 मार्च को होने वाली है. इस बैठक में कंपनी फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी. Integrated Hitech इक्विटी शेयर, इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट, कन्वर्टिबल लोन या डिबेंचर जैसे विकल्पों के जरिए पूंजी जुटा सकती है.
कंपनी ने अपनी फाइलिंग में बताया है कि वह प्राइवेट प्लेसमेंट, QIP, राइट्स इश्यू या प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट जैसे कई तरीकों से फंड जुटाने पर विचार कर रही है. इसके अलावा नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर के साथ वारंट जारी करने का विकल्प भी देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Nifty-Sensex 2 फीसदी से ज्यादा टूटे, तेल शेयर डूबे… फिर क्यों 12% उछला अडानी का ये स्टॉक?
शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा
Integrated Hitech का शेयर पिछले एक महीने में 54% तक चढ़ा है, जबकि साल 2026 की शुरुआत से अब तक इसमें 59% की तेजी आई है. छह महीने में यह 65% ऊपर गया है, लेकिन ध्यान दें कि बीते एक साल में इसमें 21% की गिरावट भी दर्ज की गई है. वहीं, दो वर्ष में यह शेयर करीब 39% टूट चुका है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
