ओपनिंग डे पर ‘Dhurandhar 2’ ने मचाया तूफान, पेड प्रीव्यू से ही मचा दिया तहलका, पहुंचा ₹100 करोड़ के करीब!
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है. पेड प्रीव्यू से मिली बढ़त और दर्शकों के शानदार रिस्पॉन्स के चलते फिल्म ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब है.
Dhurandhar 2 First day Collection: बॉलीवुड में एक बार फिर रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन ऐसा धमाका किया है, जिसने ओपनिंग डे कलेक्शन के सारे पुराने आंकड़े पीछे छोड़ दिए हैं. पेड प्रीव्यू से मिली जबरदस्त शुरुआत ने फिल्म को सीधे रिकॉर्ड तोड़ कमाई की ओर पहुंचा दिया है.
पेड प्रीव्यू से मिली ऐतिहासिक बढ़त
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और यह 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई. हालांकि, रिलीज से एक दिन पहले यानी बुधवार शाम को चुनिंदा थिएटर्स में पेड प्रीव्यू रखे गए थे. इन पेड प्रीव्यू से फिल्म ने भारत में ही 43 करोड़ की शानदार कमाई कर ली. यह आंकड़ा अपने आप में रिकॉर्ड है, क्योंकि इससे पहले पेड प्रीव्यू का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ‘स्त्री 2’ के नाम था, जिसने 10 करोड़ रुपये कमाए थे. इस बड़ी शुरुआत का फायदा यह हुआ कि ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले दिन की शुरुआत जीरो से नहीं बल्कि 43 करोड़ से की.
पहले दिन ₹100 करोड़ पार करने की ओर
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार शाम 5 बजे तक फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 98 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. इसमें 55 करोड़ रुपये की कमाई रिलीज वाले दिन की है. इस तरह फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनने जा रही है.
‘जवान’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने ‘स्त्री 2’ (₹54 करोड़), ‘पठान’ (₹57 करोड़), ‘एनिमल’ (₹64 करोड़) और ‘जवान’ (₹75 करोड़) के ओपनिंग कलेक्शन को पार कर लिया है. इस तरह यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है.
स्टारकास्ट और फिल्म की खास बातें
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के तमिल डब वर्जन ने अब तक ₹2 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि तेलुगु वर्जन भी अच्छी पकड़ बनाए हुए है. हालांकि, मलयालम और कन्नड़ वर्जन की कमाई अभी धीमी है, जिसकी एक वजह पेड प्रीव्यू का कैंसिल होना बताया जा रहा है.
पहले पार्ट की सफलता से बढ़ी उम्मीदें
‘धुरंधर’ का पहला पार्ट दुनियाभर में ₹1300 करोड़ की कमाई कर चुका है और रिलीज के तीन महीने बाद भी थिएटर्स में चल रहा है. ऐसे में ‘धुरंधर 2’ से भी इससे ज्यादा कमाई की उम्मीद की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- ATM से पैसा निकालना होगा महंगा! HDFC समेत इन बैंकों ने बदले नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर
Latest Stories
शेयर बाजार के साथ सोना-चांदी भी धड़ाम, एक दिन में ₹17800 टूटी चांदी, ₹7000 फिसला गोल्ड; जानें ताजा रेट
भारत-रूस मिलकर बना रहे BRICScoin, जानिए क्या है ये नया फाइनेंशियल सिस्टम?
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगा सकता है ईरान, नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी
