ब्रोकरेज कॉल: इस शेयर में आएगी 17 फीसदी की तेजी, दिया ADD रेटिंग, जानें कितना है टारगेट प्राइस?
शेयर का वर्तमान कारोबार FY28E EV/EBITDA के हिसाब से 5.8x पर हो रहा है. वैल्यूएशन को FY28E EV/EBITDA 6.5x पर बरकरार है. इसके आधार पर शेयर का नया टारगेट 348 प्रति शेयर तय किया गया है. 18 मार्च के कारोबार में MOIL का शेयर करीब 1.34 प्रतिशत गिरकर 293.65 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया.
ब्रोकरेज हाउस YES Securities ने MOIL Limited पर अपनी नई रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी को फिलहाल कुछ ऑपरेशनल दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन लंबी अवधि की ग्रोथ स्टोरी अभी भी मजबूत बनी हुई है. इसी को देखते हुए ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ‘ADD’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि इस शेयर में 17 फीसदी की तेजी आ सकती है. पिछले एक हफ्ते में इस शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है.
माइन एक्सपेंशन और मॉडर्नाइजेशन से ग्रोथ को मिलेगा सपोर्ट
ब्रोकरेज के मुताबिक, MOIL अपने प्रमुख हाई ग्रेड खदानों गुमगांव और बालाघाट में विस्तार और आधुनिकीकरण पर जोर दे रही है. कंपनी का फोकस शाफ्ट सिंकिंग और माइन मॉडर्नाइजेशन पर है, जिससे आने वाले समय में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है. फिलहाल कंपनी की एनवायरनमेंट क्लियरेंस क्षमता करीब 3,633 किलो टन प्रति वर्ष है, जबकि FY26 में उत्पादन 1,923 किलो टन रहने का अनुमान है, जिससे आगे ग्रोथ की काफी गुंजाइश दिखती है. खास बात यह है कि बालाघाट प्रोजेक्ट H2FY27 तक चालू होने की उम्मीद है, जिससे उत्पादन में तेजी आ सकती है. इसके अलावा कंपनी लेबर पर निर्भरता कम करने के लिए मैकेनाइजेशन बढ़ा रही है, जिससे लागत घटेगी और मार्जिन में सुधार देखने को मिल सकता है.
वैल्यूएशन और आउटलुक
ब्रोकरेज ने FY28 के लिए सेल्स वॉल्यूम अनुमान को 2.2 प्रतिशत घटाकर 2,363 किलो टन कर दिया है, जिससे रेवेन्यू अनुमान में करीब 4.2 प्रतिशत की कटौती की गई है. साथ ही, वेज रिविजन के चलते कर्मचारी लागत बढ़ने की उम्मीद है, जिसका असर मुनाफे पर पड़ेगा. इसी वजह से EBITDA अनुमान में 12.5 प्रतिशत की कटौती की गई है. हालांकि इसके बावजूद कंपनी के रेवेन्यू, EBITDA और PAT में FY25 से FY28 के बीच क्रमशः 13.3 प्रतिशत, 18.1 प्रतिशत और 14.5 प्रतिशत की CAGR ग्रोथ का अनुमान है. ऑपरेशनल स्तर पर उत्पादन FY25 के 1,803 किलो टन से बढ़कर FY28 में 2,625 किलो टन तक पहुंच सकता है, जबकि सेल्स वॉल्यूम 1,588 किलो टन से बढ़कर 2,363 किलो टन होने की उम्मीद है.
कितना है टारगेट प्राइस?
शेयर का वर्तमान कारोबार FY28E EV/EBITDA के हिसाब से 5.8x पर हो रहा है. वैल्यूएशन को FY28E EV/EBITDA 6.5x पर बरकरार है. इसके आधार पर शेयर का नया टारगेट 348 प्रति शेयर तय किया गया है (पहले 390 रुपये प्रति शेयर था).
शेयर का हाल
18 मार्च के कारोबार में MOIL का शेयर करीब 1.34 प्रतिशत गिरकर 293.65 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. पिछले 1 हफ्ते में 6.03 प्रतिशत तेजी, 3 महीने में 8.58 प्रतिशत गिरावट, वहीं, 1 साल में 8.78 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली.
इसे भी पढ़ें- IPL 2026 की आहट से झूमा ये स्टॉक, एक ऐलान से 10 फीसदी चढ़े शेयर, रिन्यूएबल सेक्टर का है बिग बुल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
