फरवरी में धमाकेदार एंट्री? Apple का iPhone 17e जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Phone 17e को लेकर जानकारी मोबाइल कवर और एक्सेसरी बनाने वाली कंपनियों तक पहुंचने लगी है. एक सूत्र ने इसके 19 फरवरी तक लॉन्च होने की संभावना जताई है. हालांकि Apple आमतौर पर ऐसे पार्टनर्स को आधिकारिक तारीख नहीं बताता, लेकिन ये कंपनियां सप्लाई-चेन से मिलने वाले संकेतों के आधार पर अपने प्रोडक्ट तैयार करती हैं.
अगर आप नया iPhone लेने का इंतजार कर रहे हैं, तो खबर आपके लिए रोमांचक हो सकती है. Apple का अगला बजट-फ्रेंडली फोन iPhone 17e उम्मीद से पहले लॉन्च हो सकता है. इंटरनेट पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक यह फोन फरवरी के बीच में ही पेश किया जा सकता है, ठीक एक साल बाद जब कंपनी ने iPhone 16e उतारा था. एक्सेसरी बनाने वाली कंपनियों के बीच फैल रही जानकारियों और सप्लाई-चेन से जुड़े संकेतों ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है.
लॉन्च कब हो सकता है और क्यों बढ़ी चर्चा
टेक वेबसाइट Macworld के मुताबिक, iPhone 17e को लेकर जानकारी मोबाइल कवर और एक्सेसरी बनाने वाली कंपनियों तक पहुंचने लगी है. एक सूत्र ने इसके 19 फरवरी तक लॉन्च होने की संभावना जताई है. हालांकि Apple आमतौर पर ऐसे पार्टनर्स को आधिकारिक तारीख नहीं बताता, लेकिन ये कंपनियां सप्लाई-चेन से मिलने वाले संकेतों के आधार पर अपने प्रोडक्ट तैयार करती हैं. दिलचस्प बात यह है कि 19 फरवरी गुरुवार को पड़ता है, जो Apple के लिए लॉन्च के लिहाज से थोड़ा अलग दिन माना जाता है.
डिजाइन और फीचर्स में क्या बदलेगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17e का बाहरी लुक काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा रह सकता है. इसमें पीछे एक ही कैमरा और सामने नॉच बने रहने की बात कही जा रही है. हालांकि टेक साइट CNET का कहना है कि कुछ लीक में नॉच हटाकर Dynamic Island लाने की संभावना भी जताई गई है. अगर ऐसा हुआ तो यह इस सीरीज के लिए बड़ा बदलाव होगा, लेकिन
सबसे बड़ा अपग्रेड MagSafe सपोर्ट माना जा रहा है.
कीमत कितनी हो सकती है
iPhone 17e को एंट्री-लेवल मॉडल के तौर पर ही रखा जाएगा, लेकिन इसे सस्ता फोन नहीं कहा जा सकता. न्यूज एजेंसी Bloomberg के पत्रकार Mark Gurman पहले रिपोर्ट कर चुके हैं कि इसकी कीमत करीब 599 डॉलर हो सकती है, जो iPhone 16e के आसपास ही होगी.
यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका डील से लौटने लगे FPIs! तीन महीने में निकाले ₹62,338 करोड़, अब ₹8100 करोड़ के साथ की एंट्री
Latest Stories
साइबराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक हफ्ते में 12 ठग गिरफ्तार, निवेश के नाम पर सबसे अधिक ठगी
WhatsApp में आने वाला है ‘Close Friends’ स्टेटस फीचर! अब चुनिंदा लोगों के साथ भी शेयर कर सकते है अपडेट
ऑनलाइन दोस्ती पड़ सकती है भारी, साइबर ठगों के निशाने पर बच्चे, जानें कैसे रहें सेफ
अगर आप भी करते है UPI से लेनदेन, क्या लगता है टैक्स, जानें बजट के बाद क्या बदला; चेक लेटेस्ट नियम
