गेमिंग के लिए नया पावरहाउस, Asus का डुअल स्क्रीन लैपटॉप जल्द भारत में देगा दस्तक; 5 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है कीमत
Asus जल्द भारत में अपना नया प्रीमियम गेमिंग लैपटॉप ROG Zephyrus Duo 2026 GX651 लॉन्च कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक इसकी बिक्री जून के आखिर तक शुरू हो सकती है. इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत इसकी दो 16 इंच डिस्प्ले है. इसमें Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर और Nvidia RTX 5090 GPU मिलेगा.

Asus अपना नया प्रीमियम गेमिंग लैपटॉप ROG Zephyrus Duo 2026 GX651 जल्द भारत में लॉन्च कर सकता है. इस लैपटॉप की सबसे खास बात इसका डुअल स्क्रीन डिजाइन है, जो इसे बाकी गेमिंग लैपटॉप से अलग बनाता है. इसे पहली बार CES 2026 में पेश किया गया था. अब लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जून के आखिर तक भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है. यह लैपटॉप गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और हैवी परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें लेटेस्ट प्रोसेसर, हाई एंड ग्राफिक्स और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Asus का फोकस इस बार सिर्फ गेमिंग पर नहीं बल्कि मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल यूजर्स पर भी है. डुअल डिस्प्ले के साथ यह मशीन प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट दोनों का अनुभव देने की कोशिश करती है. इसकी कीमत भी प्रीमियम कैटेगरी में रहने की उम्मीद है.
लॉन्चिंग कब हो सकती है
Gadget 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, Asus ROG Zephyrus Duo 2026 GX651 जून के आखिर तक भारत में लॉन्च हो सकता है. कंपनी ने अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है. हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसकी बिक्री जून के अंत तक शुरू हो सकती है. CES 2026 में ग्लोबल लॉन्च के बाद अब भारतीय गेमर्स को इसका इंतजार है. भारत में लॉन्च के बाद यह प्रीमियम गेमिंग लैपटॉप सेगमेंट में बड़ी एंट्री मानी जा रही है.
कितनी हो सकती है कीमत
Asus ROG Zephyrus Duo GX651 की कीमत अमेरिका में करीब 5500 डॉलर रखी गई है. भारतीय रुपये में यह करीब 5.26 लाख रुपये बैठती है. आयात शुल्क और टैक्स को जोड़ने के बाद इसकी कीमत भारत में करीब 5.30 लाख रुपये तक जा सकती है. यह लैपटॉप प्रीमियम गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस लैपटॉप कैटेगरी में आएगा. ऐसे में इसकी कीमत आम यूजर्स के बजाय खास यूजर बेस को ध्यान में रखकर तय की जा सकती है.
डुअल स्क्रीन होगी सबसे बड़ी खासियत
इस लैपटॉप की सबसे बड़ी पहचान इसका डुअल स्क्रीन डिजाइन है. इसमें दो 16 इंच की ROG Nebula HDR डिस्प्ले दी गई हैं. दोनों स्क्रीन 3K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती हैं. OLED पैनल होने की वजह से डिस्प्ले क्वालिटी काफी शानदार बताई जा रही है. इसमें टच सपोर्ट और स्टायलस सपोर्ट भी मिलेगा. इससे गेमिंग के साथ एडिटिंग और मल्टीटास्किंग भी आसान हो सकती है.
यह भी पढ़ें – विदेश में नौकरी का सपना बना साइबर गुलामी का जाल! जानें कैसे हुई ठगी, ऐसे रहें सेफ
प्रोसेसर और ग्राफिक्स में मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
Asus ROG Zephyrus Duo 2026 GX651 में Intel Core Ultra 9 386H प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ Nvidia GeForce RTX 5090 लैपटॉप GPU मिलता है. इसमें 24GB GDDR7 VRAM दिया गया है. यह कॉम्बिनेशन इसे हैवी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और AI बेस्ड कामों के लिए काफी ताकतवर बनाता है. इसमें Intel NPU भी है जो AI परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है.
रैम स्टोरेज और बैटरी भी काफी दमदार
इस लैपटॉप में 64GB LPDDR5x रैम और 2TB SSD स्टोरेज दिया गया है. इससे यूजर्स को हाई स्पीड और ज्यादा स्टोरेज दोनों मिलेंगे. लैपटॉप में 90Wh बैटरी दी गई है, जिसके साथ 250W चार्जर मिलेगा. इसमें 1080p कैमरा, Wi Fi 7, Bluetooth 6.0 और छह स्पीकर सेटअप जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. यह इसे एक कंप्लीट प्रीमियम मशीन बनाता है.