Income Tax डिपार्टमेंट के नाम पर आया ऐसा मैसेज, हो जाएं अलर्ट, रिफंड के नाम पर ऐसे लग रही है चपत
हर दिन नई-नई तरकीबों से साइबर अपराधी लोगों को निशाना बना रहे हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम पर रिफंड का झांसा देकर वे कुछ ऐसा करते हैं जिससे आप अपनी गाढ़ी कमाई गंवा सकते हैं. एक छोटी-सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई को मिनटों में साफ कर सकती है. आखिर क्या है इस ठगी का तरीका और लोग कहां चूक करते हैं? जानिए इस रिपोर्ट में.
Cyber Fraud on Name of Income Tax Department: साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए हर दिन नई-नई चालें चल रहे हैं. इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स को ठगने के लिए जालसाजों ने एक नया तरीका अपनाया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम पर लोगों को मैसेज भेजकर ठगी का एक नया इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है. इस मैसेज के जरिए साइबर अपराधी आपका पर्सनल डेटा चुराते हैं और फिर ठगी करते हैं. कुछ ही मिनट में वे आपके खाते से पैसे निकाल लेते हैं. आपनी एक छोटी-सी गलती से आप जीवनभर की गाढ़ी कमाई गंवा सकते हैं. इसलिए इस स्टोरी में आप जानेंगे कि साइबर क्रिमिनल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम पर कैसे ठगी करते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम पर हो रही ठगी
क्या आपके मोबाइल के टेक्स्ट या WhatsApp पर इस तरह के कोई मैसेज आए हैं, जिसमें लिखा हो कि आपका इनकम टैक्स रिफंड बन रहा है. गृह मंत्रालय की वेबसाइट साइबर दोस्त (cyberdost) के अनुसार इन दिनों साइबर अपराधी लोगों को इस तरह के मैसेज भेज रहे हैं. इसमें गलत अकाउंट नंबर दिया होता है. इस मैसेज में यह भी लिखा होता है कि अगर यह आपका अकाउंट नंबर नहीं है, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना अकाउंट नंबर अपडेट करें. यह आपका अकाउंट नंबर हो ही नहीं सकता क्योंकि आपको झांसा देने के लिए एक फर्जी अकाउंट नंबर डाला गया है.
लोग कहां करते हैं गलती?
रिफंड पाने की लालच में लोग उस मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक करके अकाउंट नंबर अपडेट कर देते हैं. गलती यहीं होती है. अब आपके अकाउंट का डिटेल्स इस गोरखधंधे में शामिल लोगों के पास चला जाता है और वे इसका दुरुपयोग करते हैं. इतना ही नहीं साइबर क्रिमिनल्स आपके अकाउंट को पूरा का पूरा खाली कर देते हैं. एक बात हमेशा याद रखें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ना तो आपके अकाउंट से जुड़ी कोई जानकारी कभी मांगता है और ना ही उसे अपडेट करने के लिए कहता है. इस तरह का कोई भी मैसेज किसी भी नंबर से आपके पास आए तो क्लिक करना तो दूर की बात है उसे तुरंत डिलीट करें.
यह भी पढ़ें: PM मोदी के इस वीडियो पर हो जाएं अलर्ट, 21,000 के निवेश पर 1.25 लाख के रिटर्न का दावा, जानें क्या है सच्चाई
इस ठगी से कैसे बचें?
- इस तरह के मैसेज को नजरंदाज करें और तुरंत रिपोर्ट करें.
- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ना तो आपके अकाउंट से जुड़ी कोई जानकारी कभी मांगता है और ना ही उसे अपडेट करने के लिए कहता है. इसलिए यह फर्जी मैसेज पर विश्वास ना करें.
- अपना पर्सनल डिटेल्स किसी के साथ शेयर ना करें.
- बैंक अधिकारी बनकर भी कोई कॉल करे तो उस पर विश्वास ना करें क्योंकि यह साइबर अपराधियों की चाल हो सकती है.
1930 और cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें
अगर आपके फोन पर इस तरह के मैसेज आए तो उसे तुरंत नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके इसकी शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें. इससे ना सिर्फ आप खुद को बल्कि अपने साथ लाखों लोगों को ठगी से बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘घर बैठे लाखों कमाएं, मिलेंगे हाथों-हाथ पैसे’, इन लुभावने मैसेज में छुपा है फ्रॉड; चुकानी पड़ती है भारी कीमत
Latest Stories
OnePlus Diwali Offers: OnePlus 15R से Nord CE6 Lite तक, दिवाली पर मिल रहे बड़े ऑफर
दुनिया हुई iPhone Duo की दीवानी, Apple को मजबूरन उठाना पड़ा ये कदम, ऐसे होगा आप पर असर
Jantar Mantar Chalo: बिना सड़क पर उतरे बने ‘आंदोलनकारी या पुलिस’, घर बैठे ऐसे खेल सकते हैं गेम
