Netflix पर सस्पेंस का तूफान! ये 3 नई थ्रिलर फिल्में हिला देंगी दिमाग, ट्विस्ट जानकर रह जाएंगे हैरान
मार्च 2026 के इस हफ्ते में प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसी फिल्में जोड़ी गई हैं, जो एक्शन, सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर हैं. इस हफ्ते Netflix पर तीन ऐसी फिल्में सामने आई हैं, जिन्हें आप बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे. इन फिल्मों में जबरदस्त एक्शन, दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट और मजबूत कहानी देखने को मिलती है.
Netflix: अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं और हर हफ्ते कुछ नया देखने की तलाश में रहते हैं, तो इस बार Netflix आपके लिए शानदार ऑप्शन लेकर आया है. मार्च 2026 के इस हफ्ते में प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसी फिल्में जोड़ी गई हैं, जो एक्शन, सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर हैं. Netflix लगातार नई और पुरानी दोनों तरह की थ्रिलर फिल्में अपने लाइब्रेरी में जोड़ता रहता है, ताकि दर्शकों को हमेशा कुछ नया देखने को मिले.
इस हफ्ते भी तीन ऐसी फिल्में सामने आई हैं, जिन्हें आप बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे. इन फिल्मों में जबरदस्त एक्शन, दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट और मजबूत कहानी देखने को मिलती है. अगर आप वीकेंड पर कुछ रोमांचक देखना चाहते हैं, तो ये तीन फिल्में आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं. आइए जानते हैं इन फिल्मों की कहानी और क्या है इनमें खास.
Nobody 2 (2025)
यह फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर है. कहानी Hutch Mansell नाम के एक आदमी की है, जो पहले एक खतरनाक हत्यारा था, लेकिन अब वह अपनी फैमिली के साथ शांत जिंदगी जीना चाहता है. वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने एक छोटे शहर जाता है. वह अपनी पत्नी से वादा करता है कि अब वह हिंसा से दूर रहेगा. लेकिन हालात ऐसे बन जाते हैं कि उसे फिर से लड़ाई में उतरना पड़ता है.
Jigsaw (2017)
यह फिल्म Saw सीरीज का हिस्सा है और इसमें थ्रिल के साथ थोड़ा हॉरर भी है. कहानी एक ऐसे सीरियल किलर की है, जो लोगों को खतरनाक खेल खेलने पर मजबूर करता है. इस फिल्म में एक नया किलर सामने आता है, जिसकी स्टाइल बिल्कुल पुराने Jigsaw किलर जैसी है, जबकि वह पहले ही मर चुका है. दूसरी तरफ, पांच लोग एक जगह बंधे होते हैं और उन्हें अपनी जान बचाने के लिए खतरनाक खेल खेलना पड़ता है.
Anatomy of a Fall (2023)
यह फिल्म एक क्राइम ड्रामा है. एक आदमी की मौत हो जाती है और सवाल उठता है कि यह हादसा था या हत्या. शक उसकी पत्नी पर जाता है और मामला कोर्ट तक पहुंचता है. इस दौरान उनके रिश्ते की सच्चाई सामने आती है. सबसे खास बात यह है कि उनका छोटा बेटा भी इस केस का अहम हिस्सा बन जाता है. उसे तय करना होता है कि सच क्या है. फिल्म में कोर्ट रूम ड्रामा और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है, जो इसे और भी दिलचस्प बनाता है.
इसे भी पढ़ें: क्या FD से गए हैं ऊब! कम रिस्क वाले ये हैं टॉप 5 इन्वेस्टमेंट ऑप्शन, देंगे बेहतर रिटर्न
