Boltt Ace 5G और Evo को कितने साल मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट? सेल से पहले कंपनी ने किया खुलासा
Boltt Ace 5G और Boltt Evo की सेल कल यानी 1 सितंबर से शुरू होने वाली है. सेल शुरू होने से पहले कंपनी ने दोनों ही स्मार्टफोन्स के सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी का खुलासा कर दिया है जिससे पता चलता है कि इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को कितने साल ओएस और कितने साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.
Highlights
- 1 सितंबर से शुरू होगी सेल.
- सेल के पहले दिन डिस्काउंट.
- बोल्ट ने किया सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी का खुलासा.
Boltt ने हाल ही में दो नए स्मार्टफोन्स Ace 5G और Evo को लॉन्च किया है और अब इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की सेल शुरू होने से पहले कंपनी ने सॉफ्टवेयर सपोर्ट पॉलिसी की घोषणा की है. कंपनी की इस घोषणा से इस बात का पता चला है कि इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को कितने सालों तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. दोनों ही स्मार्टफोन्स की सेल 1 सितंबर यानी कल से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली है.
Boltt Ace 5G Security Updates
कंपनी ने प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी है कि Ace 5G और Evo, दोनों ही मॉडल्स को तीन एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड दिए जाएंगे और इन स्मार्टफोन्स को चार साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. सिक्योरिटी पैच हर क्वार्टर में कम से कम एक बार मिलेंगे. वहीं, खामियों का पता चलने पर एडिशनल अपडेट भी जारी कर सकती है. सपोर्ट पीरियड हर फोन की ऑफिशियल लॉन्च डेट से शुरू होगा.
सिक्योरिटी अपडेट शेड्यूल चिपसेट और प्लेटफॉर्म सपोर्ट, गूगल सर्टिफिकेशन की जरूरतों, टेक्निकल कम्पैटिबिलिटी और दूसरे फैक्टर पर भी निर्भर कर सकते हैं. बोल्ट ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर कंपनी रेगुलर तिमाही शेड्यूल के बाहर भी महत्वपूर्ण सिक्योरिटी पैच जारी कर सकती है.
Boltt Ace 5G Price in India
बोल्ट के इस 5जी फोन की शुरुआती कीमत 13 हजार 999 रुपए है, जबकि Evo मॉडल की शुरुआती कीमत 10,999 रुपए है. सेल के पहले दिन इन स्मार्टफोन्स को 12,999 रुपए और 9,999 रुपए में खरीदने का मौका होगा.
फीचर्स
दोनों ही स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 16 पर काम करते हैं और इनमें 6.79 इंच एचडी प्लस एलसीडी पैनल है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आते हैं. 5जी वेरिएंट में यूनिसॉक टी8200 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 128 जीबी स्टोरेज है. वहीं, Evo में यूनिसॉक टी7250 चिपसेट, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी.
5जी मॉडल में 64 मेगापिक्सल का रियर तो वहीं Evo में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलेगा. दोनों ही फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा दोनों ही फोन 6000 एमएएच बैटरी से पैक्ड हैं लेकिन 5जी मॉडल आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगा. 5जी मॉडल में कनेक्टिविटी के लिए एनएफसी, ब्लूटूथ वर्जन 5 और टाइप सी पोर्ट मिलता है.
ये भी पढ़ें- Foldable iPhone टूटा तो छूट जाएंगे पसीने! सिर्फ स्क्रीन रिपेयर में खर्च हो सकता है इतना पैसा
Latest Stories
Apple iPhone Ultra: लॉन्च से पहले सामने आईं 11 बड़ी जानकारियां, फोल्डेबल फोन में क्या-क्या मिलेगा खास?
ये है 108MP Camera वाला सबसे सस्ता मोबाइल, कीमत है बस 15,999 रुपए
iPhone 18 Pro Max हो सकता है 20,000 रुपए महंगा, 9 सितंबर को Apple Event में होगा लॉन्च!
