Foldable iPhone टूटा तो छूट जाएंगे पसीने! सिर्फ स्क्रीन रिपेयर में खर्च हो सकता है इतना पैसा

Apple के पहले फोल्डेबल फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है, ये फोन आईफोन अल्ट्रा या आईफोन फोल्ड नाम से आ सकता है. कीमत से जुड़ी जानकारी तो पहले ही लीक्स के जरिए सामने आ चुकी है, अब इस फोन की स्क्रीन रिपयेरिंग कॉस्ट से जुड़ी जानकारी सामने आई है.

आईफोन फोल्ड स्क्रीन Image Credit: news9live

Highlights

  • 2026 में आ सकता है पहला फोल्डेबल आईफोन.
  • लाखों में हो सकता है स्क्रीन ठीक करने का खर्च.
  • शुरुआती कीमत 1 लाख 90 हजार के आसपास हो सकती है.

Apple इस साल अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, इस तरह की चर्चा है कि इस डिवाइस की कीमत ज्यादा होगी. इसका सॉफ्टवेयर भी कंपनी के मौजूदा मॉडल्स से अलग होगा, यानी ग्राहकों को अलग सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा. 9 सितंबर को एपल इवेंट में iPhone Fold के लॉन्च की उम्मीद है, इस हैंडसेट के हार्डवेयर और कीमत के अलावा अब फोल्डेबल के रिपेयरिंग कॉस्ट की जानकारी सामने आई है.

iPhone Ultra Screen Repair: खर्च हो सकते हैं लाखों रुपए

द मैक ऑब्जर्वर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यूके की रिपेयर कंपनी iCorrect के फाउंडर और रिपेयर स्पेशलिस्ट रिकी पनेसर का हवाला देते हुए कहा गया है कि फोर्ब्स के साथ शेयर किए गए उनके अंदाजे के आधार पर, फोल्डेबल आईफोन की स्क्रीन बदलने में लगभग GBP 850 (लगभग 1,10,000 रुपए) या लगभग 1155 डॉलर (लगभग 1,10,200 रुपए) का खर्च आ सकता है.

अगर वाकई ऐसा हुआ तो ये खर्च सैमसंग के फोल्डेबल के रिपेयर से काफी ज्यादा होगा. एपल वर्ल्ड टुडे ने बताया है कि Galaxy Z Fold 8 के लिए इनर-स्क्रीन रिप्लेसमेंट की कीमत GBP 594 (लगभग 76,800 रुपए) है, जबकि Galaxy Z Fold 7 के लिए इसी तरह की रिपेयर की कीमत लगभग GBP 569 (लगभग 73,600 रुपए) थी. अगर यह अंदाजा सही साबित होता है, तो एपल के फोल्डेबल को रिपेयर करना काफी महंगा हो सकता है.

iPhone Fold Price (संभावित)

ज्यादा कीमत उस हार्डवेयर से जुड़ी हो सकती है जिसे एपल कथित तौर पर फोन के लिए डेवलप कर रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि सैमसंग डिस्प्ले फोल्डेबल पैनल सप्लाई कर रहा है, जबकि Apple से अपने खुद के हिंज डिजाइन का इस्तेमाल करने की उम्मीद है. यह कॉम्बिनेशन रिपेयर की लागत को सैमसंग के फोल्डेबल मॉडल से ज्यादा कर सकता है.

रिपोर्ट्स में हैंडसेट को iPhone Ultra या iPhone Fold बताया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 2000 (लगभग 1,90,900 रुपए) होने की उम्मीद है. हालांकि एपल ने दोनों में से किसी भी डिटेल को कंफर्म नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- Redmi 17 5G की इंडिया लॉन्च डेट हो गई कंफर्म, 7900mAh बैटरी फूंकेगी फोन में जान