iPhone के 18 फीचर्स कर देंगे हैरान, आपने इनमें से किसी को आजमाया क्या? ढेर सारे काम होंगे आसान
अगर फोन के कुछ फीचर की सही जानकारी हो तो वह आपका काफी समय बचा सकता है. अगर आपके पास iPhone है तो आपको ये 18 चीजे पता होनी चाहिए जो आपका फोन आपके लिए कर सकता है. अगर आपको नहीं पता है तो हमने आपके लिए इसकी लिस्ट तैयार की है.
iPhone अपने यूजर्स को हमेशा कुछ ऐसे फीचर्स देता है जो यूनिक होते हैं. इससे यूजर्स का समय बचता है और प्रीमीयम फीलिंग भी आती है. अगर आप सालों से आईफोन चला रहें हैं तो क्या आप जानते हैं कि iPhone आपके लिए ये 18 चीजें कर सकता है.
आइये जानते हैं
1. अगर आप किसी पौधे, फूल, पेड़ या जानवर की तस्वीर लेते हैं, तो आप स्क्रीन के नीचे दिए गए Info बटन पर टैप करके पता लगा सकते हैं कि वह क्या है. अगर आपके iPhone को पता है कि वह क्या है, तो तस्वीर के नीचे स्टार वाला एक सिंबल दिखाई देगा.
2. अपने फोन को एक पोर्टेबल व्हाइट नॉइज मशीन में बदलें। Accessibility > Audio & Visual > Background Sounds पर जाएं और Ocean, रेन और स्ट्रीम जैसी ध्वनियों में से चुनें।
3. Safari ऐप खोलें और Siri को “इसे पढ़ें” या कहें “मैं यह पेज सुनना चाहता/चाहती हूं”. आप एड्रेस बार के बाईं ओर स्थित पेज सेटिंग बटन पर टैप करके “पेज सुनें” पर भी टैप कर सकते हैं. आपको बोलने की गति और पॉज को एडजस्ट करने का विकल्प मिलेगा.
4. आप अपने मैसेज को बाद में भेजने के लिए शेड्यूल कर सकते हैं. मैसेज टाइप करने के बाद मैसेज फील्ड के बाएं तरफ + आइकन पर टैप करें, फिर Send Later चुनें और दिन व समय डालें.
5. अगर आप 15 मिनट तक Safari इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो आपका iPhone आपके निजी टैब दिखाने से पहले authentication मांगेगा. यह सुविधा तब उपयोगी होती है जब आप अक्सर दूसरों को अपना फोन इस्तेमाल करने देते हैं और अपनी कुछ ब्राउजिंग हैबिट्स को निजी रखना चाहते हैं.
6. आप जेस्चर बनाकर उसे अपनी आवाज से ट्रिगर कर सकते हैं. iOS एक्सेसिबिलिटी फ़ीचर्स, वॉइस कमांड देने पर टच एक्शन की किसी भी सीरीज को रीप्ले कर सकता है. अपनी होम स्क्रीन पर जेस्चर बनाने के लिए अपनी उंगली का इस्तेमाल करें और जब आप ट्रिगर लाइन बोलेंगे तो आपका फोन उसे रीप्ले कर देगा।
7. फाइल्स ऐप में सेव की गई किसी भी तस्वीर पर टैप करके रखें, और फिर क्विक ऐक्शन पर टैप कर फोटो से बैकग्राउंड तुरंत हटाएं.
8. सभी आइटम को मार्क ऐज रीढ़ करने या मैसेज, मेल, नोट्स और रिमाइंडर जैसे ऐप्स में आइटम को एक साथ हटाने के लिए बस दो उंगलियों से नीचे स्वाइप करें.
यह भी कर सकता है iPhone
9. आप आईफोन के कैमरे से टेक्स्ट कॉपी या उसे ट्रांसलेट भी कर सकते हैं. कैमरा ऐप खोलें और अपने फोन के लेंस को टेक्स्ट के एक ब्लॉक पर रखें। नीचे थ्री लाइन वाला एक आइकन दिखाई देगा. आइकन पर टैप करें.
10. लॉन्ड्री केयर आइकन, लॉन्ड्री केयर लेबल की फोटो लेने के बाद प्रत्येक लेबल का अर्थ दिखाएंगा.
11. अगर कोई दूसरा भी आपका फोन इस्तेमाल करता है और आप नहीं चाहते कि वह कुछ ऐप्स खोले तो आप फेस आईडी से कुछ खास ऐप्स को लॉक कर सकते हैं.
12. गाइडेड एक्सेस नामक एक सेटिंग आपके फोन को एक ही ऐप पर लॉक रखती है. यह आपके फोन का इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति को एक ऐप से बाहर निकलकर दूसरा ऐप खोलने से रोकती है.
13. iPhone की लॉक स्क्रीन पर बाईं ओर स्वाइप करने से डिफॉल्ट रूप से कैमरा ऐप खुल जाता है.
14. सेटिंग से ऐप्स के लिए स्क्रीन टाइम लिमिट की जा सकती है.
15. आप एक ही समय में कई ऐप्स को एक ही जगह पर ले जा सकते हैं. बस किसी ऐप पर देर तक दबाएं, Edit Home Screen पर टैप करें, और फिर उस ऐप को चुनें जिसे आप ले जाना चाहते हैं.
16. Wi-Fi के password QR code के जरिए शेयर करें.
17. iPhones में भी नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग फीचर आ गया है. फोन ऐप में कॉल करने के बाद, स्क्रीन के ऊपरी बाएं कोने में देखें और “कॉल रिकॉर्डिंग शुरू करें” पर टैप करें.
18. इसमें वॉइस रिकॉर्डिंग को अपने आप ट्रांसक्राइब करने का भी फीचर है.
Latest Stories
Redmi Note 17 5G से Realme Narzo 100x 5G तक, इन 3 स्मार्टफोन्स में मिलती है 8000mAh बैटरी
OnePlus Diwali Offers: OnePlus 15R से Nord CE6 Lite तक, दिवाली पर मिल रहे बड़े ऑफर
दुनिया हुई iPhone Duo की दीवानी, Apple को मजबूरन उठाना पड़ा ये कदम, ऐसे होगा आप पर असर
