Facebook से कमाई का नया मौका, Creator Fast Track से हर महीने 280000 तक कमाएं, जानें कैसे
Facebook ने Creator Fast Track नाम से नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जो क्रिएटर्स को तेजी से ग्रो करने और कमाई बढ़ाने में मदद करेगा. इस प्रोग्राम के तहत तीन महीने तक गारंटीड पेमेंट और रील्स पर ज्यादा रीच दी जाएगी. 1 लाख फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स 1000 डॉलर और 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले 3000 डॉलर प्रति महीने कमा सकते हैं.
Facebook ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक नया प्रोग्राम Creator Fast Track लॉन्च किया है. इसका मकसद क्रिएटर्स को तेजी से ग्रो करने और कमाई बढ़ाने में मदद करना है. इस प्रोग्राम के तहत क्रिएटर्स को ज्यादा रीच और गारंटीड पेमेंट दिया जाएगा. खास बात यह है कि दूसरे प्लेटफॉर्म से आने वाले क्रिएटर्स को भी इसमें मौका मिलेगा. कंपनी का कहना है कि यह कदम क्रिएटर इकॉनमी को मजबूत करने के लिए उठाया गया है.
क्या है Creator Fast Track प्रोग्राम
Creator Fast Track एक खास प्रोग्राम है जो नए और पहले से मौजूद क्रिएटर्स को फेसबुक पर तेजी से बढ़ने में मदद करेगा. इसमें शामिल क्रिएटर्स को उनके रील्स पर ज्यादा रीच मिलेगी. इससे उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें तीन महीने तक गारंटीड कमाई भी दी जाएगी. यह प्रोग्राम खासतौर पर उन क्रिएटर्स के लिए है जो फेसबुक पर नए हैं या दोबारा शुरुआत कर रहे हैं.
कितनी होगी कमाई
इस प्रोग्राम में क्रिएटर्स को उनकी फॉलोइंग के आधार पर पैसा मिलेगा. जिनके पास Instagram, TikTok या YouTube पर कम से कम 1 लाख फॉलोअर्स हैं, वे हर महीने 1000 डॉलर कमा सकते हैं. वहीं जिनके पास 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उन्हें 3000 डॉलर प्रति महीने तक मिल सकते हैं. इसके अलावा उन्हें फेसबुक के कंटेंट मोनेटाइजेशन टूल्स का भी तुरंत एक्सेस मिलेगा.
फेसबुक का बड़ा निवेश
फेसबुक ने 2025 में क्रिएटर्स को करीब 3 अरब डॉलर का पेमेंट किया है. यह पिछले साल के मुकाबले 35 फीसदी ज्यादा है. कंपनी अब वीडियो के अलावा फोटो, टेक्स्ट और स्टोरी जैसे फॉर्मेट पर भी कमाई का मौका दे रही है. आंकड़ों के मुताबिक कुल पेआउट का 60 फीसदी हिस्सा रील्स से आया है. इससे साफ है कि शॉर्ट वीडियो कंटेंट तेजी से बढ़ रहा है.
नई कमाई मेट्रिक्स क्या हैं
फेसबुक ने क्रिएटर्स के लिए नई मेट्रिक्स भी पेश की हैं. इसमें Qualified View शामिल है जो बताता है कि कौन से व्यूज से कमाई हो सकती है. Earnings Rate से यह पता चलेगा कि 1000 व्यूज पर कितनी कमाई हो रही है. वहीं Non Qualified Views यह बताएगा कि कौन से व्यूज कमाई के लिए योग्य नहीं हैं. इससे क्रिएटर्स अपने कंटेंट को बेहतर बना सकेंगे.
ये भी पढ़ें- Ship live location tracker: समुद्र में कहां पहुंचा LPG और तेल का टैंकर, रियल टाइम में ऐसे करें लाइव ट्रैकिंग
कैसे कर सकते हैं अप्लाई
फेसबुक का कंटेंट मोनेटाइजेशन अभी इनवाइट बेस्ड है. लेकिन क्रिएटर्स इसमें रुचि दिखा सकते हैं. इसके लिए फेसबुक ऐप में Professional Dashboard में जाकर Monetization सेक्शन चुनना होगा. इसके बाद Content Monetization में जाकर फॉर्म भरना होगा. इससे क्रिएटर्स इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.
