अब फोन खुद करेगा काम! Gemini फीचर से खाना ऑर्डर और कैब बुक करना हुआ आसान; चेक करें डिटेल

Google ने एक नया Gemini फीचर पेश किया है, जो यूजर्स के लिए कई काम अपने आप कर सकता है. इस फीचर के जरिए अब आपको हर स्टेप खुद करने की जरूरत नहीं होगी. यह फीचर फिलहाल Samsung Galaxy S26 और जल्द ही Google Pixel 10 में उपलब्ध होगा.

गूगल जेमिनी Image Credit: @Tv9

Gemini: टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और अब स्मार्टफोन पहले से ज्यादा स्मार्ट होते जा रहे हैं. Google ने एक नया Gemini फीचर पेश किया है, जो यूजर्स के लिए कई काम अपने आप कर सकता है. इस फीचर के जरिए अब आपको हर स्टेप खुद करने की जरूरत नहीं होगी. सिर्फ एक वॉयस कमांड देने पर आपका फोन खुद खाना ऑर्डर कर सकता है या कैब बुक कर सकता है.

यह फीचर फिलहाल Samsung Galaxy S26 और जल्द ही Google Pixel 10 में उपलब्ध होगा. खास बात यह है कि यह फीचर यूजर की मदद करता है, लेकिन बिना अनुमति के कोई पेमेंट या फाइनल स्टेप नहीं करता. इससे यूजर्स को आसानी के साथ-साथ सुरक्षा भी मिलती है. यह फीचर आने वाले समय में स्मार्टफोन इस्तेमाल का तरीका पूरी तरह बदल सकता है.

क्या है Gemini Task Automation

Gemini का यह नया फीचर AI पर आधारित है. यह यूजर के लिए कई स्टेप वाले काम खुद कर सकता है. जैसे खाना ऑर्डर करना या राइड बुक करना. आपको सिर्फ बोलना होगा, बाकी काम फोन करेगा. यूजर पावर बटन दबाकर Gemini को एक्टिव कर सकता है. इसके बाद वॉयस कमांड देने पर यह ऐप खोलकर जरूरी काम करता है. जैसे आइटम चुनना या लोकेशन सेट करना. पेमेंट से पहले यह यूजर से कन्फर्म जरूर करता है.

किन ऐप्स में मिलेगा सपोर्ट

अभी यह फीचर कुछ ऐप्स में ही काम करता है. जैसे Uber, Lyft, Uber Eats, DoorDash और Starbucks. आने वाले समय में और ऐप्स भी जुड़ सकते हैं.

सेफ्टी और कंट्रोल

Google का कहना है कि यूजर का पूरा कंट्रोल रहेगा. बिना अनुमति के कोई ऑर्डर या पेमेंट नहीं होगा. यूजर हर स्टेप को देख और रोक सकता है. यह फीचर Galaxy S26 में शुरू हो चुका है और Pixel 10 में जल्द बीटा वर्जन में आएगा. अभी यह कुछ देशों में ही उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: पतंजलि बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी FMCG ब्रांड, बाबा रामदेव का बड़ा दावा, स्वदेशी से भारत बनेगा आत्मनिर्भर