Oracle ने की भारत में बड़ी छंटनी, 12000 कर्मचारियों की गई नौकरी, दूसरी लहर के खतरे से IT सेक्टर में हड़कंप
Oracle Corporation ने भारत में करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की, और जल्द दूसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. आईटी सेक्टर में पहले से चल रही छंटनी के बीच इस फैसले से कर्मचारियों में असुरक्षा और चिंता बढ़ गई है.
IT Layoffs: आईटी सेक्टर से दोबारा हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल अमेरिकी टेक कंपनी Oracle Corporation ने भारत में बड़े स्तर पर छंटनी की है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने करीब 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है और अगले एक महीने में एक और राउंड की छंटनी की तैयारी भी चल रही है.
बताया जा रहा है कि Oracle के भारत में करीब 30,000 कर्मचारी हैं, जिनमें से बड़ी संख्या इस छंटनी से प्रभावित हुई है. वहीं ग्लोबल स्तर पर कंपनी करीब 30,000 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है. हालांकि कंपनी ने इस पर आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.
ईमेल में कही ये बात
कंपनी की ओर से कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कहा गया कि संगठन में बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके चलते कई पद redundant यानी गैर-जरूरी हो गए हैं. इसी वजह से यह फैसला लिया गया है.
15 दिन की सैलरी समेत मिलेंगी ये चीजें
छंटनी के बाद कर्मचारियों को कुछ वित्तीय पैकेज देने की पेशकश की गई है. इसमें हर साल की सेवा पर 15 दिन की सैलरी, एक महीने का नोटिस पे, लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी शामिल है. इसके अलावा दो महीने की अतिरिक्त सैलरी भी दी जा रही है, लेकिन यह पैकेज उन कर्मचारियों के लिए है जो खुद से इस्तीफा देंगे.
कर्मचारी ने जताया विरोध
इस बीच एक पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया कि 16 घंटे की शिफ्ट के विरोध के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. इससे कंपनी के वर्क कल्चर को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. आईटी सेक्टर में चल रही छंटनी की लहर के बीच Oracle की इस कार्रवाई ने चिंता बढ़ा दी है. आने वाले समय में अगर दूसरी छंटनी की लहर आती है, तो इसका असर और ज्यादा कर्मचारियों पर पड़ सकता है.
Latest Stories
WWDC 2026 में Apple का बड़ा दांव! Siri हुई सुपर स्मार्ट, iPhone-Mac में भी आए कई कमाल के फीचर्स
100 शब्द लिखने पर ChatGPT कितना पानी पी जाता है? बढ़ते इस्तेमाल से सूखे का खतरा, अमेरिका-ब्रिटेन पर भी संकट
किसने आपकी स्टोरी कितनी बार देखी? Instagram Plus में मिलेंगे सारे इनसाइट्स, जानें और क्या नए फीचर्स जुड़े
