जियो की सालगिरह पर अंबानी ने की ऑफर्स की बरसात, यूजर्स को मुफ्त ज़ोमैटो गोल्ड मेंबरशिप समेत मिलेंगे ये फायदे
जियो दे रहा है मोबाइल रिचार्ज पर दमदार ऑफर, जिसमें मिलेगा 10 ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन्स से लेकर जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप. इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग करने पर भी मिलेगा बढ़िया डिस्काउंट.
रिलायंस जिओ ने अपनी 8वीं ऐनिवर्सरी पर करोड़ों ग्राहकों के लिए मजेदार ऑफर ले कर आया है. यूजर अपने मोबाइल का रिचार्ज कर मिल रहे ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं. कंपनी ने कुछ चुंनिंदा प्लान्स के रीचार्च करने पर यूजर्स को 700 रुपये तक का फायदा देगी. 899 रुपये, 999 रुपये और 3,599 रुपये वाले तिमाही और वार्षिक प्लान में यूजर्स को तमाम ऑफर मिलेंगे.
क्या है ऑफर?
जियो अपने ग्राहकों को 899, 999 और 3,599 रुपये वाले मोबाइल रिचार्ज पर 700 रुपये तक का फायदा पहुंचाने के लिए तीन ऑफर दे रहा है.
- जियो के फोन रिचार्च करने पर यूजर को 175 रुपये की कीमत वाला ओटीटी और डाटा पैक से जुड़ा हुआ ऑफर मिलेगा. पैक में 10 ओटीटी सब्सक्रिप्शन और 10 जीबी का डाटा वाउचर मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी.
- ओटीटी और डाटा के साथ ही यूजर को जोमैटो की गोल्ड मेंबरशिप भी दी जाएगी.
- इसके अलावा यूजर्स अजियो से ऑनलाइन खरीदारी कर 500 रुपये बचा सकते हैं. हालांकि यह डिस्काउंट 2,999 या उससे अधिक की खरीदारी पर ही मिलेगी.
आपको बता दें कि जियो के 899 रुपये वाले प्लान की वैधता 90 दिन है. वहीं 999 रुपये वाले तिमाही प्लान की बैधता 98 दिनों की होगी. इन दोनों तिमाही प्लान्स में ग्राहकों को 2 जीबी डाटा हर रोज मिलता है. जबकि 3,599 रुपये वाले प्लान में ग्राहक को 2.5 जीबी डेटा हर दिन ऑफर किया जाता है जिसकी वैधता 365 दिन यानी 1 साल है.
जियो ने अपने एक बयान के कहा, “आठ साल पहले, जियो को हाई-स्पीड डेटा और डिजिटल सेवाओं को सस्ती और सुलभ बनाकर भारत को डिजिटल रूप से बदलने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था. आज, 490 मिलियन से अधिक ग्राहकों के साथ, जियो भारत की डिजिटल क्रांति का एक प्रमुख चेहरा बन गया है. जियो अत्याधुनिक तकनीकों के साथ लाखों भारतीयों को सशक्त बना रहा है. सहज कनेक्टिविटी से लेकर अच्छे डिजिटल सेवाओं तक, जियो देश को डिजिटल युग में आगे बढ़ने में सक्षम बना रहा है और अधिक कनेक्टेड, सूचित और सशक्त समाज को आगे बढ़ने में मदद कर रहा है.”
Latest Stories
अगले हफ्ते धमाकेदार एंट्री करेगा Infinix GT 50 Pro, लॉन्च से पहले हो गया फीचर्स का खुलासा
भारत में घट रहा चीनी स्मार्टफोन्स का दबदबा! 8 साल के निचले स्तर पर खिसका मार्केट शेयर, ये है वजह
भारत का अपना Apple-Samsung Moment! 2028 तक आएगा देश में डिजाइन और बना स्मार्टफोन
