50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी, आज लॉन्च होगा मिवी का पहला फोन Mivi One 5G
Upcoming Phone: आज मिवी का पहला फोन Mivi One 5G ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. इस फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप जैसी खूबियां मिलेंगी. चलिए लॉन्च से पहले आपको बताते हैं कि इस हैंडसेट में कौन-कौन से खास फीचर्स मिलेंगे.
Highlights
- आज आएगा मिवी का पहला 5जी फोन.
- Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस.
- 6000mAh बैटरी से होगा लैस.
वियरेबल ब्रैंड अब स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री करने लगे हैं, कुछ दिनों पहले Fire Boltt ने बोल्ट ब्रैंड में दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था और अब मिवी का पहला फोन आज लॉन्च होने वाला है. लॉन्च से पहले Mivi One 5G के लिए फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट तैयार की गई है जिससे मिवी फोन के खास फीचर्स का पता चल गया है.
लॉन्च से पहले चलिए जानते हैं कि ये फोन कौन-कौन सी खूबियों के साथ उतारा जाएगा? मिवी वन 5जी कंपनी का पहला फोन है, लेकिन इसके अलावा कंपनी वियरेबल सेगमेंट में ईयरफोन्स, साउंडबार जैसे ऑडियो प्रोडक्ट्स भी बेचती है.
Mivi One 5G Specifications (कंफर्म)
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मिवी के इस फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलेगा, लेकिन फिलहाल चिपसेट के नाम का खुलासा नहीं हुआ है. रियर में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप होगा, इसके अलावा 6000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी. कंपनी का कहना है कि ये फोन प्योर एंड्रॉयड 16 एक्सपीरियंस के साथ आएगा, इसमें जरूरी चीजों और ऐप्स को इंस्टॉल करने के लिए 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी.
मिवी ने One 5G के लिए Mivi Care+ आफ्टर-सेल्स प्रोग्राम के बारे में भी बताया है. आफ्टर-सेल्स सर्विस पैकेज में एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी शामिल है. इसके अलावा कंपनी का दावा है कि भारत में 500 से ज्यादा ऑथराइज़्ड सर्विस सेंटर्स हैं और कंपनी आने वाले इस अपकमिंग फोन के लिए 7 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी का वादा कर रही है.
Mivi One 5G Price (उम्मीद)
कंपनी का ये पहला 5जी स्मार्टफोन 15 हजार रुपए के आसपास लॉन्च किया जा सकता है, फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस कीमत में फोन का कितने जीबी रैम और स्टोरेज वेरिएंट ग्राहकों के लिए उतारा जाएगा. फोन की सटीक कीमत का पता लॉन्च के दौरान चलेगा.
ये भी पढ़ें-8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, अगले हफ्ते लॉन्च होगा Oppo K14 Plus 5G, डेट हुई कंफर्म
Latest Stories
7200mAh बैटरी- 50MP Sony सेंसर और 16GB तक रैम, 30999 रुपए में मिल रहा ये दमदार फोन!
8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, अगले हफ्ते लॉन्च होगा Oppo K14 Plus 5G, डेट हुई कंफर्म
जल्द आ सकते हैं सस्ते वॉयस प्लान्स, TRAI ने दिया टेलीकॉम कंपनियों को आदेश
