7200mAh बैटरी- 50MP Sony सेंसर और 16GB तक रैम, 30999 रुपए में मिल रहा ये दमदार फोन!

Mobile under 30000: हम आपके लिए इस बजट में एक ऐसा फोन ढूंढकर लाए हैं जो बड़ी बैटरी, सोनी सेंसर वाले कैमरा और 16 जीबी तक रैम जैसी खूबियों के साथ आता है. इस फोन का नाम Vivo T5x 5G है, इस फोन में क्या कुछ खास है, आइए जानते हैं.

वीवो मोबाइल Image Credit: वीवो

Highlights

  • Vivo T5x 5G की कीमत 27999 रुपए से शुरू.
  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर से है पैक्ड.
  • 50MP Sony कैमरा से है लैस.

Smartphone under 30000: पुराने फोन से परेशान हो गए हैं जिस वजह से नए फोन में अपग्रेड का प्लान है तो हम आज 30 हजार रुपए से कम कीमत में आपके लिए एक ऐसा फोन ढूंढकर लाए हैं जिसमें बड़ी बैटरी, सोनी सेंसर वाला रियर कैमरा मिलता है. इस फोन का नाम है Vivo T5x 5G, ये फोन आपको ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर मिल जाएगा. फोन में 8 जीबी रैम के साथ 8 जीबी वर्चुअल रैम मिलती है, यानी 16 जीबी तक रैम का फायदा.

Vivo T5x 5G Price in India

इस वीवो स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 27 हजार 999 रुपए तय की गई है. इस हैंडसेट का 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 30,999 रुपए, 8 जीबी रैम और 256 जीबी वाला टॉप वेरिएंट 33999 रुपए में मिलेगा लेकिन खबर लिखे जाने तक 6 जीबी वाला वेरिएंट आउट ऑफ स्टॉक दिख रहा था. कार्ड डिस्काउंट के बाद इस फोन का 128 जीबी वाला वेरिएंट 30 हजार से कम में मिल जाएगा.

इस प्राइस रेंज में वीवो का ये फोन REDMI Note 15 SE 5G, OnePlus Nord CE6 Lite और MOTOROLA Edge 60 Pro जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा.

Vivo T5x 5G Specifications

मार्च 2026 में लॉन्च हुआ वीवो का ये लेटेस्ट मोबाइल फोन 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.76 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी पैनल के साथ आता है. ये फोन 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस, आई कंफर्ट मोड जैसी खूबियों से पैक्ड है.

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप है, 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर मिलेगा. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.4, जीपीएस, वाई-फाई और टाइप सी पोर्ट दिया गया है.

44 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 7200 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जिसे लेकर दावा किया गया है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज पर 40 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक, 14.5 घंटे तक का नेविगेशन टाइम ऑफर करती है. इस डिवाइस को डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 और आईपी69 रेटिंग मिली हुई है.

ये भी पढ़ें- 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, अगले हफ्ते लॉन्च होगा Oppo K14 Plus 5G, डेट हुई कंफर्म