फेक फोटो, झूठा प्यार और फिर ब्लैकमेल, मैट्रिमोनियल साइट्स के इस फ्रॉड से बच कर रहना
डिजिटल युग में शादी के रिश्तों की तलाश अब आसान तो हुई है, लेकिन साथ ही खतरे भी बढ़े हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ फर्जी प्रोफाइल और NRI के नाम पर लोग मासूमों को जाल में फंसा रहे हैं. लेकिन इस कहानी में कुछ ऐसा है जो आपको चौंका देगा...
अब जब प्यार और रिश्तों की तलाश ऑनलाइन हो गई है तो खतरे भी डिजिटल हो चले हैं. इंटरनेट पर मौजूद मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स और ऐप्स ने लोगों को अपने जीवनसाथी की तलाश में सहूलियत दी है लेकिन इसी डिजिटल सुविधा के साथ एक नया खतरा भी जुड़ गया है, मैट्रिमोनियल फ्रॉड.
साइबर अपराधों पर निगरानी रखने वाली भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in ने एक विस्तृत ब्रोशर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि किस तरह धोखेबाज शादी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं.
प्यार की जगह फरेब, रिश्ता नहीं साजिश
धोखेबाज व्यक्ति फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को NRI, बड़े व्यवसायी या सरकारी अधिकारी बताते हैं. वो जल्द ही भावनात्मक रिश्ता बना लेते हैं और फिर व्यक्तिगत फोटो, फोन नंबर, ईमेल आईडी या यहां तक कि बैंक डिटेल्स भी मांगने लगते हैं. कई मामलों में लोग ब्लैकमेलिंग, फाइनेंशियल फ्रॉड और इमोशनल एक्सप्लॉइटेशन का शिकार हो चुके हैं.
इन संकेतों को नजरअंदाज न करें
- बार-बार फोन नंबर बदलना या कॉल बैक से बचना
- सोशल मीडिया प्रोफाइल न होना या बहुत सीमित होना
- कुछ ही बातचीत में प्यार का इजहार
- वीडियो कॉल या आमने-सामने मिलने से बचना
- शुरू में ही पैसों की मांग या आर्थिक स्थिति की जानकारी लेना
कैसे करें बचाव?
- सिर्फ विश्वसनीय और सुरक्षित वेबसाइट्स पर रजिस्ट्रेशन करें
- नई ईमेल आईडी बनाएं और व्यक्तिगत जानकारी तुरंत न साझा करें
- मिलने के लिए हमेशा सार्वजनिक जगह का चुनाव करें
- परिवार को पूरी जानकारी दें और किसी से मिलने से पहले राय लें
- कभी भी निजी तस्वीरें या पैसे न भेजें
यह भी पढ़ें: जिस भारतीय कंपनी पर गिरी रूस की मिसाइल, 29 देशों में फैला है कारोबार- बनाती है ये खास दवाइयां
अगर फंस जाएं तो क्या करें?
अगर आपको किसी पर शक हो या आप धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं, तो तुरंत www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या जरूरत पड़ने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR करवाएं. सावधानी ही सुरक्षा है. प्यार करें, लेकिन सतर्क रहकर. क्योंकि रिश्ते दिल से बनते हैं, डेटा शेयर करके नहीं.
Latest Stories
OnePlus Diwali Offers: OnePlus 15R से Nord CE6 Lite तक, दिवाली पर मिल रहे बड़े ऑफर
दुनिया हुई iPhone Duo की दीवानी, Apple को मजबूरन उठाना पड़ा ये कदम, ऐसे होगा आप पर असर
Jantar Mantar Chalo: बिना सड़क पर उतरे बने ‘आंदोलनकारी या पुलिस’, घर बैठे ऐसे खेल सकते हैं गेम
