TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Gmail में जगह खत्म? इस ट्रिक से फ्री में हो जाएगा स्टोरेज का इंतजाम

Gmail का स्टोरेज अक्सर Drive और Photos की फाइलों, बड़े अटैचमेंट और पुराने ईमेल से जल्दी भर जाता है, जिससे नए मेल आना बंद हो जाते हैं. Trash, Spam और भारी फाइलें हटाकर, Promotions साफ करके और Google One Storage Manager से बड़े डेटा को ट्रैक करके स्टोरेज आसानी से खाली किया जा सकता है. नियमित सफाई करने से ईमेल डिलीवरी बिना रुकावट जारी रहती है.

कैसे क्लीन करें जीमेल का स्टोरेज Image Credit: Getty Images Creative

अगर आप Gmail इस्तेमाल करते हैं, तो उसका स्टोरेज समय–समय पर साफ करना बहुत जरूरी है, क्योंकि स्टोरेज फुल होते ही नए मेल आना बंद हो जाते हैं. Gmail का स्पेस सिर्फ ईमेल से नहीं, बल्कि Google Drive और Google Photos के डेटा से भी भरता है. कई बार यूजर सोचते हैं कि इनबॉक्स तो खाली है, लेकिन पुराने अटैचमेंट, ड्राइव की फाइलें और फोटो बैकअप मिलकर पूरा स्टोरेज चट कर जाते हैं. यहां तक कि Trash और Spam में मौजूद डिलीट किए गए ईमेल भी तब तक स्पेस घेरते रहते हैं जब तक उन्हें पर्मानेंटली हटाया न जाए.

Gmail स्टोरेज जल्दी क्यों भर जाता है?

Gmail का स्पेस जल्दी भरने की सबसे बड़ी वजह है कि इसमें भेजे गए मेल, ड्राफ्ट, बड़ी अटैचमेंट वाली फाइलें, Drive में अपलोड किए डॉक्यूमेंट और Photos का बैकअप सब एक ही स्टोरेज लिमिट में गिने जाते हैं. इसलिए कई सालों पुराने ईमेल या पुराने वीडियो फाइल मिलकर आपकी मेमोरी को चुपचाप भर देते हैं. जब अकाउंट लिमिट तक पहुंच जाता है, तो Gmail नए मेल को ऑटोमैटिकली ब्लॉक कर देता है और आपको पता भी नहीं चलता.

Gmail स्टोरेज कैसे साफ करें

स्टोरेज खाली करने के लिए सबसे पहले Trash और Spam फोल्डर को पर्मानेंटली खाली करना चाहिए, क्योंकि इन फोल्डर्स में पड़े मेल भी स्पेस लेते हैं. इसके बाद बड़े अटैचमेंट वाले मेल तलाशकर हटाना सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है. Gmail में has:attachment larger:10M जैसे फिल्टर की मदद से 10MB से बड़े मेल तुरंत मिल जाते हैं जिन्हें चाहें तो bulk में डिलीट किया जा सकता है. साथ ही प्रमोशनल और न्यूज़लेटर वाले मेल भी काफी स्पेस घेरते हैं; Promotions टैब में जाकर इन्हें एक बार में हटाया जा सकता है, और बेहतर होगा कि बार–बार आने वाले सेंडर्स से अनसब्सक्राइब कर दिया जाए.

Google One Storage Manager भी एक अच्छा टूल है जो बताता है कि Gmail, Drive और Photos में कौन–सी फाइलें सबसे ज्यादा स्पेस ले रही हैं. इसमें बड़े अटैचमेंट, पुराने मेल, बड़े वीडियो और अनावश्यक डॉक्यूमेंट साफ–साफ दिख जाते हैं, जिन्हें आप एक ही जगह से रिव्यू करके डिलीट कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- शेयर बाजार में हाई रिटर्न के नाम पर ₹5.6 करोड़ की ठगी, म्यूल अकाउंट से पैसे होते थे ट्रांसफर, ऐसे रहें सेफ
दोबारा स्टोरेज की दिक्कत न हो, इसके लिए जरूरी है कि समय–समय पर पुराने अटैचमेंट हटाएं, Trash पर्मानेंटली खाली करें और बड़े फाइल ईमेल से भेजने की बजाय Drive लिंक शेयर करें. हर कुछ महीनों में स्टोरेज चेक करने की आदत भी Gmail को सुचारू रूप से चलाती है. थोड़े से समय की सफाई आपके मेल को बिना रुकावट आने देती है और जरूरी ईमेल मिस होने से बचाती है.