7050mAh बैटरी के साथ 6 अगस्त को लॉन्च होगा Vivo S2, भारत में इतनी हो सकती है कीमत

Vivo S2 Features: वीवो का ये नया स्मार्टफोन इस हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है लेकिन लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन में मिलने वाली कुछ खास खूबियों को कंफर्म कर दिया है. लॉन्च से पहले इस फोन की बैटरी, कैमरा, प्रोसेसर जैसी डिटेल्स कंफर्म हो गई हैं. साथ ही फोन की संभावित कीमत की भी जानकारी मिली है.

वीवो स्मार्टफोन Image Credit: वीवो

Highlights

  • 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आएगा Vivo S2.
  • 6 अगस्त को आएगा Vivo S2.
  • लॉन्च से पहले प्रोसेसर डिटेल्स कंफर्म.

Upcoming Smartphone in August: इस हफ्ते वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo S2 लॉन्च होने वाला है लेकिन ऑफिशियल लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कलर ऑप्शन और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है. ये फोन तीन कलर ऑप्शन में आने की पुष्टि हुई है. इस हैंडसेट में 6.83 इंच की स्क्रीन होगी, साथ ही स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर मिलेगा. कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी इस फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर देगी. लॉन्च के बाद ये फोन वीवो इंडिया की आधिकारिक साइट और ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर बेचा जाएगा.

Vivo S2 Specifications (कंफर्म)

कंपनी ने न्यूजरूम पोस्ट के ज़रिए इस अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताया. यह कंफर्म हो गया है कि यह रीगल ब्रॉन्ज, सफायर ब्लू और सिल्क व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा. फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट के साथ आएगा, जिसके बारे में दावा किया गया है कि इसका एंटूटू स्कोर 9,70,000 है.

कैमरे की बात करें तो रियर में Sony IMX852 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर है. इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है. रियर और फ्रंट दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं. फोन में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर होने की पुष्टि हुई है.

7050mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी, इसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.83 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है. डिस्प्ले के बारे में कहा गया है कि यह 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी और 93.82 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आएगी. पैनल को SGS लो ब्लू लाइट और SGS फाइव-स्टार सनलाइट रीडेबल डिस्प्ले सर्टिफिकेशन मिला है. इसमें AI क्रिएशन, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और सर्किल टू सर्च 2.0 जैसे फीचर्स भी हैं.

इस फोन की मोटाई 7.99mm है, यह OriginOS 6 के साथ आता है और इसमें शेक एंड शेयर जैसे फीचर्स हैं, जिससे वीडियो और फोटो को एक सिंपल शेक से कम्पैटिबल डिवाइस के बीच ट्रांसफर किया जा सकता है.

Vivo S2 Price (संभावित)

गैजेट्स 360 के मुताबिक, वीवो के इस अपकमिंग फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 51999 रुपए, 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 55999 रुपए हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Flipkart दे रहा फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन! बस इतनी सी है शर्त