UP और महाराष्ट्र के बीच चलेंगी दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी; देखें रूट

New Amrit Bharat Express: खास तौर पर बनारस-पुणे लाइन काशी विश्वनाथ धाम की यात्रा को आसान बनाएगी, जबकि अयोध्या-मुंबई मार्ग श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र की तीर्थयात्रा को सुगम बनाएगा, जिससे ये प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र आपस में जुड़ जाएंगे.

अमृत भारत एक्सप्रेस. Image Credit: x.com/AshwiniVaishnaw

New Amrit Bharat Express: अमृत भारत एक्सप्रेस की फ्लीट में दो दो और ट्रेनें शामिल होंगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बताया कि दो और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें राष्ट्रीय बेड़े में शामिल होंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को इन्हें हरी झंडी दिखाएंगे. ये नई ट्रेनें बनारस को पुणे (हडपसर) और अयोध्या को मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से जोड़ेंगी. इन सेवाओं का मकसद किफायती और आधुनिक यात्रा सुविधा देना है. साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच क्षेत्रीय संपर्क को भी मजबूत करना है.

तीर्थयात्रा बनेगा सुगम

खास तौर पर बनारस-पुणे लाइन काशी विश्वनाथ धाम की यात्रा को आसान बनाएगी, जबकि अयोध्या-मुंबई मार्ग श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र की तीर्थयात्रा को सुगम बनाएगा, जिससे ये प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र आपस में जुड़ जाएंगे. X पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में, वैष्णव ने कहा, ‘बेड़े में 2 और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हो रही हैं. इन्हें पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे.

PM मोदी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री इस महीने के आखिर में उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वे कई नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे और उन्हें औपचारिक रूप देंगे. 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वे वाराणसी में एक ‘महिला सम्मेलन’ में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में वे लगभग 6,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और मुख्य भाषण देंगे.

अगली सुबह 29 अप्रैल की शुरुआत वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ होगी. इसके बाद सुबह 11:30 बजे प्रधानमंत्री हरदोई के लिए रवाना होंगे, जहां वे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का औपचारिक उद्घाटन करेंगे और उसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

प्रमुख परियोजनाएं

महिमा सम्मेलन में स्थानीय महिलाओं की एक विशाल सभा एकत्रित होगी. इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री 1,050 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत वाली 48 पूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

पाइपलाइन में प्रमुख इंफ्रा प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री लगभग 5,300 करोड़ रुपये की लागत वाली 112 से अधिक नई परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे. इनमें 13 AMRUT 2.0 जल योजनाएं, एक विशाल 500-बेड वाला मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, और क्रिटिकल केयर यूनिट शामिल हैं. अस्सी, दशाश्वमेध और नमो घाटों पर पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाना भी एजेंडे में शामिल है.

यह भी पढ़ें: AC में गैस भरवाने के लिए कितना पैसा लगता है, कहीं अधिक खर्च तो नहीं कर रहे हैं आप?