11 रुपये के इस ‘छुटकु’ स्टॉक ने 1 महीने में ₹50 हजार को बनाया 1 लाख, अब राइट्स इश्यू से कमाई की बारी; नोट कर लें डिटेल्स
टेक्सटाइल से लेकर हॉस्पिटैलिटी सेक्टर तक फैली एक कंपनी 43 करोड़ रुपये जुटाने के लिए राइट्स इश्यू ला रही है, जिसमें 8.54 करोड़ शेयर 5 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी होंगे. कंपनी इस फंड का इस्तेमाल विस्तार और होटल प्रोजेक्ट में करेगी. शेयर ने एक महीने में 97% रिटर्न देकर निवेशकों का ध्यान खींचा है.
Penny Stock to buy: अगर आप कम कीमत वाले उन शेयरों की तलाश में हैं जो मार्केट में ‘रॉकेट’ बने हुए हैं, तो गुजरात कोटेक्स (Gujarat Cotex) पर नजर डालना लाजमी है. महज एक महीने में निवेशकों को 97 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न देने के बाद, अब यह कंपनी अपने बड़े विस्तार (Expansion) की तैयारी में है. टेक्सटाइल से लेकर हॉस्पिटैलिटी सेक्टर तक फैली यह कंपनी राइट्स इश्यू के जरिए करीब 43 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है.
क्या है राइट्स इश्यू का गणित?
सिलवासा स्थित गुजरात कोटेक्स लिमिटेड ने बाजार को जानकारी दी है कि वह 8.54 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयर जारी करेगी. कंपनी ने इस राइट्स इश्यू के लिए प्रति शेयर 5 रुपये की कीमत तय की है. इस हिसाब से कंपनी कुल 42.73 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
इस इश्यू की सबसे दिलचस्प बात इसका अनुपात (Ratio) है. कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को प्रत्येक 1 शेयर के बदले 6 नए राइट्स शेयर खरीदने का मौका दे रही है. यह इश्यू 10 अप्रैल को खुल चुका है और निवेशक 8 मई तक इसके लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं.
कहां खर्च होगा पैसा?
कंपनी ने साफ किया है कि इस मोटी रकम का इस्तेमाल उसके भविष्य के बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए किया जाएगा.
- प्रीमियम होटल प्रोजेक्ट: कंपनी हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक प्रीमियम होटल प्रोजेक्ट पर काम कर रही है.
- वित्तीय मजबूती: जुटाई गई राशि का एक हिस्सा कंपनी की बैलेंस शीट को मजबूत करने और बिजनेस विस्तार में खर्च होगा.
रिटर्न और शेयर होल्डिंग का हाल
गुजरात कोटेक्स के शेयरों ने हाल के दिनों में जबरदस्त तेजी दिखाई है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 11 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. पिछले एक महीने के आंकड़ों को देखें तो इसने निवेशकों को 97% का शानदार रिटर्न दिया है, यानी निवेशकों का पैसा करीब-करीब दोगुना हो चुका है. यानी अगर आपने कंपनी के शेयरों में 50 हजार निवेश किया होता तो वो महज एक महीने में 1 लाख बन जाते. फिलहाल स्टॉक अपने 52-वीक हाई पर ट्रेड कर रहा है.

शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें तो इसमें रिटेल निवेशकों का दबदबा है. कंपनी में 88.54 फीसदी हिस्सेदारी रिटेल इन्वेस्टर्स के पास है, जबकि प्रमोटर्स के पास 11.46 फीसदी स्टेक है.
यह भी पढ़ें: NSE ने IGX में बेचा स्टेक, हिस्सेदारी घटकर 25% हुई, जानें क्यों उठाया ये कदम, IPO की तैयारी भी तेज
मल्टी-सेक्टर में विस्तार
सिर्फ कपड़ों (Textile) तक सीमित न रहते हुए, गुजरात कोटेक्स ने अब रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और एग्री-कमोडिटी ट्रेडिंग जैसे क्षेत्रों में भी अपने हाथ पैर फैला लिए हैं. बाजार के जानकारों का मानना है कि राइट्स इश्यू से मिलने वाला फंड कंपनी की नई वर्टिकल्स में ग्रोथ को और रफ्तार दे सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty 24,000 के पार, बाजार में आई जान! 28 अप्रैल को खरीदें ये 3 स्टॉक, एक्सपर्ट बोले- कमाई तय
Nifty Outlook April 28: डेली चार्ट पर बननी शुरू हुई ऐसी कैंडिल, मंगलवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
Closing Bell: Sensex और Nifty ने 3 दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ा, बढ़त के साथ बंद; दिग्गज शेयरों ने दिखाया दम
