सोने का भंडार जमा कर रहा चीन, 2026 में अब तक खरीद डाला 103 टन सोना, खतरे में इटली-फ्रांस की कुर्सी?

चीन धीरे-धीरे अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाने में जुटा हुआ है. इस साल चीन की सोने की खरीदारी 203 टन तक पहुंच गई है और चीन की कुल सोने की होल्डिंग बढ़कर 2410 टन हो गई है. चीन अब इटली और फ्रांस से गोल्ड रिजर्व के मामले में थोड़ा ही पीछे है.

चीन गोल्ड रिजर्व Image Credit: सांकेतिक तस्वीर

Highlights

  • चीन ने रिकॉर्ड 2410 टन सोना खरीदा.
  • 2026 में अब तक 103 टन खरीदारी.
  • फ्रांस-इटली को पीछे छोड़ने की तैयारी.

Gold और Silver पर काफी दबाव बना हुआ है जिसके चलते सोने की कीमतें काफी नीचे आ गई हैं, शायद यही वजह है कि अब सोने की खरीदारी फिर से शुरू हो गई है. खासकर चीन तेजी से सोने का स्टॉक भर रहा है, 2026 में अब तक चीन की सोने की खरीद 103 टन पहुंच चुकी है. द कोबेसी लेटर द्वारा शेयर किए गया डेटा क्रेडिट वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल को दिया है जिसमें बताया गया है कि, चीन की कुल सोने की होल्डिंग बढ़कर रिकॉर्ड 2410 टन हो गई है.

लगातार खरीदारी ऐसे समय में हो रही है जब सेंट्रल बैंक अपने रिजर्व पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन ला रहे हैं और सोने की अपनी होल्डिंग को मजबूत कर रहे हैं, जो एक रिजर्व एसेट है जिसमें कोई डायरेक्ट सॉवरेन क्रेडिट रिस्क नहीं होता है.

फ्रांस और इटली के करीब पहुंच गया चीन

रिपोर्ट में बताए गए आंकड़ों के अनुसार, चीन अभी दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा ऑफिशियल सोना रखने वाला देश है, जो यूनाइटेड स्टेट्स, जर्मनी, इटली और फ्रांस से पीछे है. चीन और उससे ठीक ऊपर के यूरोपीय देशों के बीच का अंतर कम हो गया है. इटली के पास लगभग 2452 टन सोना है, जबकि फ्रांस के पास लगभग 2437 टन है. 2410 टन के साथ, चीन फ्रांस से सिर्फ 27 टन और इटली से 42 टन पीछे है.

अगर चीन इसी रफ़्तार से सोने को जमा करता रहा, तो चीन ऑफिशियल गोल्ड होल्डिंग्स रैंकिंग में फ्रांस और इटली से आगे निकल सकता है. हालांकि, यह समय भविष्य की खरीदारी और दूसरे सेंट्रल बैंकों की रिपोर्ट की गई होल्डिंग्स में किसी भी बदलाव पर निर्भर करेगा.

मार्केट में उतार-चढ़ाव, फिर भी खरीदारी है जारी

चीन की नई खरीदारी से यह भी पता चलता है कि मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने की डिमांड बनी हुई है. कोबेसी लेटर ने इस खरीदारी को कीमतों में गिरावट के दौरान सोना खरीदने की कोशिश बताया, हालांकि अकेले ये आंकड़े PBOC की सही टाइमिंग स्ट्रैटेजी या अलग-अलग ट्रांजैक्शन के लिए उसके मकसद को साबित नहीं करते हैं.

चीन ने मार्च में 5 टन, उसके बाद अप्रैल में 8 टन और मई में 10 टन सोना खरीदा था, फिर जून में 15 टन और जुलाई और अगस्त दोनों में 20 टन तक सोना खरीदा. इसके बाद अब पिछले महीने यानी सितंबर में 23 टन सोना खरीदा है, धीरे-धीरे चीन सोना खरीदता जा रहा है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो यह जल्द बाकी देशों से आगे निकल सकता है.

ये भी पढ़ें- पहले लगाया बैन, अब लिया यू-टर्न? ट्रंप ने की पुतिन के साथ डीजल डील, क्या घट जाएंगे फ्यूल के दाम?