Trump की जीत पर झूमा US Share Market, Musk की Tesla के शेयर बने रॉकेट
US Presidential Election के नतीजों का असर दुनियाभर के Share Market पर देखने को मिल रहा है. अमेरिकी बाजार के सभी बेंचमार्क इंडेक्स में 2% से ज्यादा का उछाल दिखा. Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla के शेयरों में 14% का धमाकेदार उछाल आया है.
चीन को छोड़कर दुनियाभर के ज्यादातर बड़े शेयर बाजार US Election में Donald Trump की जीत से उत्साहित हैं. बुधवार Japan, Taiwan, South Korea जैसे देशों के साथ ही भारत के शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा गया. यही उत्साह अमेरिकी शेयर बाजार के सभी बेंचमार्क इंडेक्स में दिखा. अमेरिका के तीन बड़े इंडेक्स खबर लिखे जाने तक 2% के उछाल के साथ कारोबार करते दिखे. सबसे ज्यादा 3.24% की बढ़त डो जॉन्स में दिखी.
चुनावों के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुलकर समर्थन देने वाले अरबपति कारोबारी Elon Musk की कंपनी टेस्ला के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया है. Tesla इलेक्ट्रिक कार बनाती है. Magnificent 7 कही जाने वाली दुनिया की 7 सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल टेस्ला की बदौलत ही मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं.
Tesla के शेयर में कितना उछाल
NASDAQ पर लिस्टेड Tesla share Price खबर लिखते समय 14.17% के उछाल के साथ 287.06 डॉलर रही. टेस्ला के शेयर में 35.62 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अमेरिकी समय के मुताबिक 12:45 बजे तक Tesla के शेयर का आज का हाई 289.59 डॉलर रहा, जो इसका 1 साल का सर्वोच्च स्तर भी है. वहीं, शेयर का भाव आज 284.67 डॉलर पर खुला और 275.62 डॉलर आज का लो रहा. टेस्ला का मार्केट कैप फिलहाल 1 ट्रिलियन डॉलर नहीं है. यह अभी करीब 899.75 अरब डॉलर है. 2021 में कंपनी का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा रहा था.
ये कंपनियां हैं मैग्निफिशेंट 7 में शामिल
मैग्निफिसेंट सेवन स्टॉक असल में अमेरिकी शेयर बाजार की सबसे प्रभावशाली कंपनियों का एक समूह है. इन सभी कंपनियों का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक रह चुका है. इन कंपनियों में अल्फाबेट, अमेजन, एपल, मेटा प्लेटफॉर्म्स, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और टेस्ला शामिल हैं.
अमेरिकी बेंचमार्क इंडेक्स का प्रदर्शन
अमेरिकी बेंचमार्क इंडेक्सों में सबसे ज्यादा 3.24% का उछाल डो जॉन्स में देखा गया. सभी स्टॉक आज अपने ऑल टाइम हाई पर भी पहुंचे. इस साल डो जॉन्स अब तक 15.78% उछल चुका है. एस एंड पी 500 में 23.98% का उछाल आया है. सबसे ज्यादा उछाल 25.93% का नैस्डेक में आया है.
| इंडेक्स | लास्ट ट्रेड प्राइस | अंक में बदलाव | प्रतिशत में बदलाव | हाई | लो | ओपन | कल की क्लोजिंग | 1 साल का हाई |
| डो जॉन्स | 43,590.36 | 1,368.48 | 3.24% | 43,630.23 | 42,850.40 | 43,458.80 | 42,221.88 | 43,645.18 |
| एस एंड पी 500 | 5,905.56 | 122.8 | 2.12% | 5,911.29 | 5,864.89 | 5,911.54 | 5,782.76 | 5,911.78 |
| नैस्डेक | 18,877.85 | 438.68 | 2.38% | 18,907.80 | 18,730.21 | 18,677.79 | 18,439.17 | 18,907.80 |
Latest Stories
US Fed ने फिर घटाई ब्याज दरें, दिसंबर में खत्म होगा बैलेंस शीट रन-ऑफ, क्या अब सस्ता होगा ग्लोबल लोन?
ट्रंप टैरिफ पर सीनेट का पलटवार, 5 सांसदों ने की बगावत, ब्राज़ील पर लगाए टैक्स हटाने का बिल पास
ट्रंप ने जापान की पीएम साने ताकाइची के साथ ट्रेड और रेयर अर्थ एग्रीमेंट पर किए साइन, कहा- हम आपके साथ हैं
