India-US ट्रेड डील इंपैक्ट: अमेरिका को 5000 टन बासमती चावल सप्लाई करेगा भारत, IREF ने की डील
इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन के एक सदस्य ने अमेरिका के खरीदार के साथ 5,000 टन बासमती चावल सप्लाई करने का कॉमर्शियल समझौता किया है. फेडरेशन ने इसे अहम विकास बताया है, क्योंकि यह डील हालिया व्यापार समझौते के तुरंत बाद सामने आई है.
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद बासमती चावल निर्यात में हलचल तेज होती दिख रही है. इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन (IREF) के एक सदस्य ने अमेरिका के खरीदार के साथ 5,000 टन बासमती चावल सप्लाई करने का कॉमर्शियल समझौता किया है. फेडरेशन ने इसे अहम विकास बताया है, क्योंकि यह डील हालिया व्यापार समझौते के तुरंत बाद सामने आई है.
ट्रेड डील के बाद पहली बड़ी पहल
IREF के मुताबिक, उसके एक सदस्य ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खरीदार के साथ 5,000 मीट्रिक टन बासमती चावल की सप्लाई के लिए कमर्शियल एग्रीमेंट किया है. फेडरेशन का कहना है कि ट्रेड डील के बाद यह एक सकारात्मक संकेत है, जो भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसरों का रास्ता खोल सकता है.
टैरिफ कटौती से बढ़ी उम्मीदें
हालिया India-US ट्रेड डील के तहत अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है. टैरिफ में यह कटौती निर्यातकों के लिए राहत के तौर पर देखी जा रही है. इससे भारतीय एग्रीकल्चर प्रोडक्ट अमेरिकी बाजार में अधिक कंपटीटीव बन सकते हैं.
आंकड़े भी दे रहे पॉजिटिव संकेत
एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (APEDA) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से नवंबर 2025 के दौरान अमेरिका को भारत का कुल चावल निर्यात 326,400 मीट्रिक टन रहा. यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि के 288,363 मीट्रिक टन से अधिक है. इन आंकड़ों से साफ है कि अमेरिकी बाजार में भारतीय चावल की मांग बढ़ रही है.
इसे भी पढ़ें- RVNL के साथ इस इंफ्रा कंपनी को मिला ₹1201 करोड़ का ऑर्डर, 1000% से ज्यादा उछल चुका है स्टॉक; बुधवार को हलचल तय
इसके अलावा, फेडरेशन ने अपने बयान में साफ किया है कि सभी सदस्यों को निर्यात गतिविधियों में गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया है. IREF का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय बासमती की मजबूत पहचान का सबसे बड़ा कारण इसकी लगातार हाई क्वालिटी है.
इसे भी पढ़ें- सरकार ला रही है Bharat-VISTAAR! जानिए एक क्लिक में कैसे किसानों को मिलेगी फसल, मौसम और योजनाओं की पूरी जानकारी
