16 मार्च को भारत में लॉन्च होगी 2026 BMW M 1000 R, कंपनी ने जारी किया टीजर; जानें क्या होगी कीमत
BMW अपनी नई परफॉर्मेंस बाइक 2026 BMW M 1000 R को 16 March को भारत में लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले कंपनी ने बाइक का टीजर जारी किया है, जिससे इसके आक्रामक डिजाइन और स्पोर्टी स्टाइल की झलक मिली है. 999cc इनलाइन-फोर इंजन से लैस यह बाइक करीब 205 hp की पावर जनरेट करती है और इसकी टॉप स्पीड लगभग 173 mph बताई जाती है.
BMW M 1000 R launch Date India: लग्जरी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी BMW ने अपनी नई परफॉर्मेंस बाइक 2026 BMW M 1000 R के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है. कंपनी इस बाइक को भारत में 16 मार्च को लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका टीजर भी इंस्टाग्राम पर जारी किया है, जिससे बाइक के डिजाइन और परफॉर्मेंस को लेकर उत्साह बढ़ गया है.
टीजर में दिखा दमदार डिजाइन
BMW द्वारा जारी किए गए टीजर में बाइक की शैडो दिखाई गई है, जिसमें इसका आक्रामक डिजाइन और स्पोर्टी स्टाइल नजर आ रहा है. टीजर में M कार्बन विंगलेट्स भी दिखाई दे रहे हैं, जो तेज रफ्तार के दौरान एयरोडायनामिक डाउनफोर्स बढ़ाने में मदद करते हैं.
इंटरनेशनल मार्केट में पहले से मौजूद
BMW M 1000 R पहले से ही इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध है और इसे BMW की फ्लैगशिप नेकेड रोडस्टर बाइक माना जाता है. यह बाइक M 1000 RR सुपरस्पोर्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें ट्रैक जैसी परफॉर्मेंस के साथ रोड पर चलाने की सुविधा भी मिलती है. भारत में इस बाइक को पहले की तरह CBU (कंप्लीटली बिल्ट यूनिट) रूट से लाया जा सकता है. मौजूदा मॉडल की कीमत लगभग 33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
2026 BMW M 1000 R में 999cc का इनलाइन-फोर वॉटर/ऑइल कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 13,750 rpm पर लगभग 205 hp की अधिकतम पावर जनरेट करता है. इस बाइक की टॉप स्पीड लगभग 173 mph बताई गई है और यह 0 से 60 mph की रफ्तार केवल 3.2 सेकंड में पकड़ सकती है. इसमें BMW शिफ्टकैम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इंजन की परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाती है.
एडवांस फीचर्स और राइडिंग मोड
नई BMW M 1000 R में फुली एडजस्टेबल सस्पेंशन और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स मिलते हैं. इसमें M क्विक एक्शन थ्रॉटल, ड्रैग टॉर्क कंट्रोल और सेमी-एक्टिव डैम्पिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. बाइक में रेन, रोड, डायनेमिक और रेस जैसे चार राइडिंग मोड दिए गए हैं. इसके अलावा ट्रैक के लिए प्रो मोड का विकल्प भी मिलता है.
जल्द शुरू हो सकती है बुकिंग
रिपोर्ट के अनुसार बाइक के लॉन्च के बाद BMW डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू हो सकती है. कंपनी जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू कर सकती है, हालांकि यह होमोलोगेशन और स्टॉक उपलब्धता पर निर्भर करेगा.
यह भी पढ़ें: डिफेंस सेक्टर की इन 5 कंपनियों पर रख सकते हैं नजर, 6000 करोड़ रुपये तक का है मजबूत ऑर्डर बुक
Latest Stories
कार सर्विस कराने जा रहे हैं? ये 4 छोटी बातें बचा सकती हैं हजारों रुपये; नहीं होगा फालतू खर्च
Mercedes-Benz की कारें होंगी महंगी, 1 अप्रैल से करीब 2 फीसदी तक बढ़ेंगी कीमतें; ये हैं कारण
350cc की बाइक खरीदने का है मन, कितनी आएगी Honda CB350 और Royal Enfield Classic 350 की EMI, देखें कैलकुलेशन
