Tata Punch Facelift 2026: ये बड़े बदलाव पुराने मॉडल से बनाते हैं अलग; यहां देखें पूरा कम्पेरिजन
2026 Tata Punch फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा अपडेट नया 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है. यह इंजन 118 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और Adventure वेरिएंट में उपलब्ध है. इससे Punch अब पहले से ज्यादा तेज और मजेदार ड्राइविंग अनुभव देती है.
Tata Punch Facelift 2026: भारतीय कार बाजार में Tata Motors ने अपनी पॉपुलर माइक्रो-SUV Tata Punch का 2026 फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. Tata Punch पिछले कुछ सालों से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUVs में शामिल रही है. ऐसे में इस कार का फेसलिफ्ट आना ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. आमतौर पर फेसलिफ्ट मॉडल में सिर्फ लुक और कुछ फीचर्स बदले जाते हैं, लेकिन Tata Motors ने Punch के साथ इससे कहीं आगे जाकर काम किया है.
नए मॉडल में न सिर्फ डिजाइन और फीचर्स बदले गए हैं, बल्कि इंजन ऑप्शन भी अपग्रेड किए गए हैं. इससे Punch अब पहले से ज्यादा पावरफुल, ज्यादा प्रीमियम और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन गई है. आइए विस्तार में जानते हैं 2026 Tata Punch के वो 5 बड़े बदलाव, जो इसे पुराने मॉडल से अलग बनाते हैं.
पहली बार टर्बो-पेट्रोल इंजन
2026 Tata Punch फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा अपडेट नया 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है. यह इंजन 118 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और Adventure वेरिएंट में उपलब्ध है. इससे Punch अब पहले से ज्यादा तेज और मजेदार ड्राइविंग अनुभव देती है.
| 2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट- पावरट्रेन ऑप्शन | |||
|---|---|---|---|
| इंजन | 1.2-litre NA petrol | 1.2-litre NA petrol+CNG | 1.2-litre turbo-petrol |
| Transmission | 5 MT / 5 AMT | 5 MT / 5 AMT | 6 MT |
| पावर (PS) | 86.80 bhp | 72.50 bhp | 118 bhp |
| टॉर्क (Nm) | 115 Nm | 103 Nm | 170 Nm |
CNG में भी मिलेगा AMT ऑप्शन
नई Tata Punch भारत की पहली SUV बन गई है, जिसमें CNG के साथ AMT गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ CNG किट और AMT ट्रांसमिशन मिलता है. यह ऑप्शन Pure+, Adventure और Accomplished+S वेरिएंट में मिलेगा. इससे माइलेज और ड्राइविंग की सुविधा दोनों मिलती हैं.
बाहर से पूरी तरह बदला लुक
2026 Punch का डिजाइन पहले से ज्यादा बोल्ड और SUV जैसा हो गया है. फ्रंट में पतली ग्रिल, नए LED DRLs, वर्टिकल हेडलैंप और मजबूत बंपर दिया गया है. साइड प्रोफाइल में नए 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं. पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैंप और नया बंपर दिया गया है. इसके साथ चार नए रंग भी आए हैं. Cyantific, Caramel, Bengal Rouge और Coorg Clouds.
| Cyantific (New) | सायंटिफिक |
| Bengal Rouge (New) | बंगाल रूज |
| Daytona Grey | डेटोना ग्रे |
| Coorg Clouds (New) | कोर्ग क्लाउड्स |
| Caramel (New) | कैरामेल |
| Pristine White | प्रिस्टीन व्हाइट |
अंदर से ज्यादा प्रीमियम केबिन
Punch फेसलिफ्ट का इंटीरियर पूरी तरह बदला गया है. नया डैशबोर्ड Tata Punch EV से लिया गया है. इसमें नया ड्यूल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल और 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. पीछे बैठने वालों के लिए भी आर्मरेस्ट, AC वेंट और बेहतर सीट सपोर्ट दिया गया है.
Tata Punch Facelift की वेरिएंट वाइज कीमत लिस्ट
| वेरिएंट | Petrol MT कीमत | CNG MT कीमत |
|---|---|---|
| Smart | ₹ 5.59 लाख | ₹ 6.69 लाख |
| Pure | ₹ 6.49 लाख | ₹ 7.49 लाख |
| Pure+ | ₹ 6.99 लाख | ₹ 7.99 लाख |
| Adventure | ₹ 7.59 लाख | ₹ 8.59 लाख |
| Accomplished | ₹ 8.29 लाख | ₹ 9.29 लाख |
फीचर्स और सेफ्टी में बड़ा अपडेट
नई Punch में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay मिलते हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ऑटो हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर, ऑटो-डिमिंग IRVM और TPMS शामिल हैं. 2026 Tata Punch फेसलिफ्ट सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि इंजन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में भी पूरी तरह बदली हुई कार है. यही वजह है कि यह पुराने मॉडल से साफ तौर पर अलग और ज्यादा मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है.
| फीचर | Tata Punch | Tata Punch Facelift 2026 |
|---|---|---|
| इंजन ऑप्शन | 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल | 1.2L NA पेट्रोल + नया 1.2L टर्बो पेट्रोल |
| पावर | 86 PS (पेट्रोल) | 118 PS (टर्बो पेट्रोल) |
| गियरबॉक्स | मैनुअल, AMT | मैनुअल, AMT + टर्बो में 6-स्पीड मैनुअल |
| CNG ऑप्शन | CNG + मैनुअल | CNG + मैनुअल + CNG-AMT (पहली बार) |
| डिजाइन (फ्रंट) | सिंपल ग्रिल और हेडलैंप | नई ग्रिल, LED DRLs, वर्टिकल हेडलैंप |
| डिजाइन (रियर) | सामान्य टेललैंप | कनेक्टेड LED टेललैंप |
| अलॉय व्हील | 15-इंच | 16-इंच डायमंड-कट |
| इंटीरियर | सिंपल डैशबोर्ड | नया EV-इंस्पायर्ड डैशबोर्ड |
यह भी पढ़ें: एप्पल-गूगल की बड़ी AI डील, Gemini से बढ़ेगी एप्पल इंटेलिजेंस की ताकत, iPhone, iPad के फीचर्स होंगे अब और एडवांस
Latest Stories
Tata Punch Facelift 2026 भारत में लॉन्च, CNG में मिलेगा AMT ऑप्शन, कीमत 5.59 लाख से; जानिए क्या है नया
वाहन मालिकों के लिए बड़ी खबर, बिहार में प्राइवेट और कमर्शियल गाड़ियों की श्रेणी बदलने के नियम बदले, DTO को मिला अधिकार
टाटा हैरियर पेट्रोल लेने का बना रहे हैं मन, तो इन बातों पर डाले नजर; क्या यह SUV सच में है वैल्यू फॉर मनी
