चढ़ाई पर आपकी भी गाड़ी बार-बार हो जाती है बंद? अपनाएं ये 8 जरूरी टिप्स, स्मूथ हो जाएगी ड्राइविंग
Hill Driving Tips: अगर सही तकनीक और सावधानी बरती जाए तो गाड़ी आसानी से चढ़ाई पर चढ़ सकती है और इंजन पर अधिक दबाव भी नहीं पड़ता. इसके लिए आपको कुछ जरूरी टिप्स पता होने चाहिए, जो आपकी ड्राइविंग को पहाड़ी रास्ते में सफर के दौरान आसान बना देंगे.
Hill Driving Tips: कई बार ड्राइविंग के दौरान सबसे बड़ी मुश्किल तब आती है जब गाड़ी चढ़ाई पर बार-बार दम तोड़ देती है. यह समस्या खासतौर पर नए ड्राइवरों के लिए सिरदर्द साबित होती है. अगर सही तकनीक और सावधानी बरती जाए तो गाड़ी आसानी से चढ़ाई पर चढ़ सकती है और इंजन पर अधिक दबाव भी नहीं पड़ता. इसके लिए आपको कुछ जरूरी टिप्स पता होने चाहिए, जो आपकी ड्राइविंग को पहाड़ी रास्ते में सफर के दौरान आसान बना देंगे और आपकी गाड़ी पर अधिक दबाव भी नहीं आएगा. चढ़ाई पर गाड़ी चलाना अनुभव और सही तकनीक का काम है.
लो गियर का इस्तेमाल करें
चढ़ाई पर हमेशा 1st या 2nd गियर में गाड़ी चलानी चाहिए. लो गियर में इंजन को ज्यादा टॉर्क मिलता है और गाड़ी आसानी से ऊपर खिंच जाती है. हाई गियर में ताकत कम हो जाती है और इंजन फेल हो सकता है.
क्लच का सही उपयोग करें
हाफ क्लच का इस्तेमाल करने से क्लच प्लेट जल्दी जल जाती है. ड्राइविंग के दौरान क्लच सिर्फ गियर बदलते समय दबाएं और तुरंत छोड़ दें.
इंजन की ताकत पहचानें
हर गाड़ी की पावर लिमिट अलग होती है. पेट्रोल गाड़ियां डीजल गाड़ियों के मुकाबले कम टॉर्क देती हैं, इसलिए उसी हिसाब से ड्राइव करना जरूरी है.
ब्रेक का संतुलित उपयोग करें
चढ़ाई पर बार-बार ब्रेक लगाने से गाड़ी रुक जाती है और दोबारा स्टार्ट करना मुश्किल होता है. कोशिश करें कि स्पीड बनाए रखें और ब्रेक सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही लगाएं.
सही RPM पकड़ें
गाड़ी को चलाने के लिए सही RPM और गियर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखें. बहुत ज्यादा या बहुत कम RPM दोनों ही हालात में गाड़ी पर दबाव बढ़ता है.
हैंडब्रेक तकनीक अपनाएं
अगर गाड़ी पीछे की ओर खिसक रही है तो हैंडब्रेक लगाकर धीरे-धीरे एक्सेलेरेटर दें और फिर ब्रेक छोड़ें. इससे गाड़ी पीछे नहीं जाएगी.
मोमेंटम बनाए रखें
चढ़ाई पर बार-बार रोकने से गाड़ी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. कोशिश करें कि बीच में न रुकें और लगातार स्पीड बनाए रखें.
ऑटोमैटिक गाड़ियों के लिए खास सेटिंग्स
अगर आपकी गाड़ी ऑटोमैटिक है तो “L” या “Hill Mode” का इस्तेमाल करें. यह मोड खास तौर पर चढ़ाई के लिए ही बनाया गया है.
Latest Stories
2026 Mahindra XUV 3XO CNG: डिजाइन, इंजन और संभावित कीमत की पूरी जानकारी
Festive sale: ₹10 हजार सस्ता हुआ iVOOMi का इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत देखकर चौंक जाएंगे
Honda Elevate Facelift की माइलेज हुई कन्फर्म, खरीदने से पहले जानें पूरा हिसाब
