सिर्फ 75 रुपये डेली EMI पर खरीदे हीरो का ये स्कूटर, फीचर्स में दमदार; कीमत पर ऐसे उठाएं फायदा
कॉर्पोरेट ऑफर्स 3200 रुपये तक है. इसके अलावा 10000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा. GST बेनिफिट्स की बात करें तो आपको 5885 रुपये की बचट अलग से मिलगी. GST, प्रोसेसिंग फीस और दूसरे खर्च मिलाकर आपकी जेब से हर रोज सिर्फ 75 रुपये की EMI बनेगी.
Destini Prime offers: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर डेस्टिनी प्राइम स्कूटर पर कमाल का ऑफर लॉन्च किया है. अब सिर्फ 75 रुपये की मासिक EMI पर आप ये शानदार स्कूटर घर ला सकते हैं. हीरो डेस्टिनी प्राइम एक फैमिली स्कूटर है. इस स्कूटर का एक्स-शोरूम प्राइस 69430 रुपये से शुरू होता है. लेकिन ऑन-रोड प्राइस करीब 85000 से 90000 रुपये तक होता है. इसमें आरटीओ, इंश्योरेंस और दूसरे चार्ज शामिल हैं.
कंपनी स्पेशल फाइनेंस स्कीम लाई है. यहां डाउन पेमेंट सिर्फ 1999 रुपये से शुरू है. कॉर्पोरेट ऑफर्स 3200 रुपये तक है. इसके अलावा 10000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा. GST बेनिफिट्स की बात करें तो आपको 5885 रुपये की बचत अलग से मिलगी. GST, प्रोसेसिंग फीस और दूसरे खर्च मिलाकर आपकी जेब से हर रोज सिर्फ 75 रुपये की EMI बनेगी. ये ऑफर HDFC बैंक जैसे पार्टनर बैंकों के साथ मिलकर चल रहा है.
कैल्कुलेशन
- ऑन-रोड प्राइस: ₹85,000
- डाउन पेमेंट: ₹1,999
- कॉर्पोरेट ऑफर: ₹3,200
- एक्स्ट्रा डिस्काउंट: ₹10,000
- GST बेनिफिट्स: ₹5,885
टोटल = 85,000 – (1,999 + 3,200 + 10,000 + 5,885) = 63,916
EMI (हर रोज ₹75) के हिसाब से पेमेंट ड्यूरेशन = 63,916 ÷ 75 = 852 दिन = 28 महीने
फीचर्स
ये स्कूटर सिर्फ एक वेरिएंट और चार रंगों में आता है. इसका डिजाइन मॉडर्न है. ये स्कूटर 125 CC की कैटेगरी में है और एक्सटेक वेरिएंट से नीचे आता है. डेस्टिनी प्राइम में 124.6 सीसी का बीएस6 इंजन लगा है. ये इंजन 9 बीएचपी पावर और 10.36 एनएम टॉर्क देता है. ये सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है. यही इंजन हीरो के दूसरे 125 सीसी स्कूटरों में भी यूज होता है. इस स्कूटर का वजन सिर्फ 115 किलो है और इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक है.
ये फीचर्स भी शामिल
इस स्कूटर में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर दोनों में 130 एमएम के ड्रम ब्रेक हैं. इसके साथ कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (सीबीएस) भी है. यह दोनों पहियों को एक साथ रोकता है. पहिए 10 इंच के हैं और उनमें 90/100 के टायर लगे हैं. आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन है, जो सवारी को आरामदायक बनाता है. डेस्टिनी प्राइम में कई शानदार फीचर्स हैं. इसमें बल्ब लाइटिंग, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल (जिसमें छोटा डिजिटल हिस्सा है), अंडर-सीट चार्जिंग पोर्ट, अंडर-सीट लैंप, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फीचर, और साइड स्टैंड सेंसर है.
ये भी पढ़े: ऑनलाइन मनी गेम्स पर नियम सख्त, ड्राफ्ट रूल्स जारी, OGAI करेगी निगरानी; सरकार ने मांगे सुझाव
Latest Stories
Hyundai Bayon Automatic में मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स, अगले हफ्ते धमाकेदार एंट्री करेगी ये नई SUV
महंगी हो जाएगी कार की मेंटनेंस! ये टायर कंपनी 5% तक बढ़ाने वाली है टायर की कीमतें
Tata Diwali Dhamaka Offer: टाटा की इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, ₹3.35 लाख तक की बचत
